Guru Nakshatra Gochar: सभी देवताओं के गुरु और नवग्रहों में श्रेष्ठ और बेहद शुभ ग्रह बृहस्पति दिवाली के बाद अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। अभी गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 28 नवंबर, 2024 को बृहस्पति दोपहर के बाद 1 बजकर 10 मिनट पर चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे।
गुरु बृहस्पति शिक्षा, विवाह, संतान, धन-संपत्ति, धार्मिक काम, ज्ञान, प्रतिष्ठा आदि के स्वामी ग्रह हैं। उनके नक्षत्र परविर्तन से जीवन के इन सभी पहलुओं पर असर पड़ता है। गुरु के रोहिणी नक्षत्र में गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे विशेष लाभान्वित होंगी। इन 3 राशियों पर पर कुबेर मेहरबान होंगे। इन तीनों राशियों के जातकों को बिजनेस और नौकरी से धन बरसेगा और वे राजाओं के सामना जीवन जिएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का असर
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। प्राइवेट नौकरीपेश जातकों के भी वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार होगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। मुनाफा बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। नए वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। खुदरा व्यापार में बिक्री में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित इजाफा होगा। सरकारी नौकरी मे ट्रांसफर अच्छे स्थान पर हो सकता है। प्राइवेट नौकरी में धन की आमद बढ़ेगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए व्यापारिक सौदे मिलने से व्यापार में विस्तार होगा। नया घर खरीदने के योग बन सकते हैं। खुदरा व्यापार की बिक्री में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। कारोबार के लाभ के मार्जिन में उछाल आएगा। उद्योग-धंधों में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। स्टूडेंट जातकों को छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ये 5 चीजें बनाती हैं जितिया व्रत को खास, नहीं खाईं तो अधूरा रहेगा व्रत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines