Guru Margi Rashifal: 2026 में शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, देवगुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल; होगी तरक्की

Guru Margi Rashifal: 11 मार्च 2026 से देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होकर सीधी चाल शुरू करेंगे. यह समय 5 राशियों के लिए धन, तरक्की और समृद्धि का गोल्डन टाइम लाएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

guru-margi

Guru Margi Rashifal: देवताओं के गुरु बृहस्पति समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं. 2025-26 में जब वे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, तो उनकी गति अतिचारी होगी यानी वे किसी एक राशि में पूरे साल नहीं रुकेंगे, बल्कि बीच-बीच में कुछ महीनों के लिए दूसरी राशियों में भी चले जाएंगे. इससे जुड़े विशेष तारीखें हैं: 11 नवंबर 2025 को बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होंगे, 5 दिसंबर 2025 को वक्री रहते हुए फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, और 11 मार्च 2026 को इस राशि में मार्गी होकर सामान्य गति से चलने लगेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि वक्री बृहस्पति पिछले राशियों के फल भी देते हैं, इसलिए पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं और प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा. गुरु की इस चाल के असर से 5 राशियों पर सीधा असर होगा. साल 2026 में इन राशियों की धन-संपत्ति और समृद्धि बढ़ सकती है, लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. इन राशियों के जातकों को विशेष अवसर और लाभ भी मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशिफल 2026

2026 में मेष राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति की मार्गी चाल से धन और तरक्की के नए अवसर खुलेंगे. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और व्यापार या करियर में सुधार देखने को मिलेगा. अचानक आई परेशानियाँ धीरे-धीरे खत्म होंगी. निवेश और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और दोस्तों से सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशिफल 2026

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 विशेष लाभ लेकर आएगा. गुरु बृहस्पति की सीधी चाल से पुराने कर्ज या बाधाएं कम होंगी. नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के अवसर बढ़ेंगे. धन की बचत और बढ़ोतरी के योग हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं.

कर्क राशिफल 2026

कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 नए अवसर और समृद्धि का होगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा. करियर में सुधार और पदोन्नति की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश में लाभ मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

कन्या राशिफल 2026

साल 2026 कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति की मार्गी चाल विशेष रूप से लाभकारी रहेगी. कार्य क्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ और तरक्की के योग हैं. पुराने विवाद या मुश्किलें खत्म होंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पारिवारिक खुशियाँ बढ़ेंगी.

धनु राशिफल 2026

धनु राशि वालों के लिए साल 2026 कई मायनों में शुभ रहेगा. गुरु बृहस्पति की सीधी चाल से करियर और व्यवसाय में तेजी आएगी. पुराने रुके काम पूरे होंगे और धन लाभ के अवसर बनेंगे. शिक्षा या नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ