Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति 2026 में होंगे मार्गी, फुल मौज करेंगे इन 3 राशियों वाले

Guru Margi 2026: इस समय देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चल रहे है. गुरु ग्रह अपनी चाल में 2026 में बदलाव करेंगे. गुरु की मार्गी चाल होने से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इससे 3 राशि के जातकों को खास लाभ होगा.

GURU GRAH

Guru Margi 2026

Guru Margi 2026: गुरु ग्रह इस साल 11 नवंबर 2025 को कर्क राशि में वक्री हुए थे. वह अभी इसी अवस्था में हैं. गुरु ग्रह अब 11 मार्च 2026 को चाल में परिवर्तन करेंगे. गुरु की चाल में परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. 2026 में गुरु ग्रह 11 मार्च से लेकर 12 दिसंबर 2026 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे. गुरु की चाल से कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों को गुरु ग्रह की चाल से शुभ परिणाम मिलेंगे. आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन-धान्य की प्राप्ति होगी. व्यापार करने वालों को खास लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी और रोग-बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि होगी. आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी करने वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है. जिन लोगों की विवाह की उम्र है उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपको कार्य में सफलता मिलेगी. इनकम बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे. आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो इसका निबटारा होगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ