---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Margi 2025: 4 फरवरी से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, गुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल

Guru Margi 2025: गुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर 12 राशियों में से 3 राशियों की मौज होने वाली है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति पर गुरु बृहस्पति ग्रह की कृपा हो जाती है उसे कभी समाज में मान-सम्मान से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल हो सकती है। साल 2025 में गुरु बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। करीब 119 दिनों तक वक्री अवस्था के बाद गुरु बृहस्पति ग्रह मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में 3 राशियों पर शुभ असर देखने को मिल सकता है।

गुरु मार्गी 3 राशियों की मौज!

साल 2025 में 4 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर गुरु बृहस्पति सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में 3 राशियों पर गुरु ग्रह की खास मेहरबानी  हो सकती है। कई सारे काम में आपको सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

mesh rashi

मेष राशि के लिए गुरु का मार्गी होना उत्तम साबित होगा। धन वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से रुक रहा काम पूरा हो सकेगा। किसी बात की चिंता सता रही है तो दूर हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सही होगी। सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा सोच विचार न करें। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना लाभकारी रहेगा। हर काम में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। काफी समय से जो काम पूरा नहीं हो पा रहा था, जल्दी पूरा कर सकेंगे। खूब तरक्की के साथ धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। गुरु का मार्गी होना नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

गुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर कुंभ राशि के लोगों पर अच्छे प्रभाव देखने को मिलेंगे। बंपर लाभ मिल सकते हैं। खूब तरक्की मिल सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पुरुष और महिलाओं की ये 3 आदतें घर को कर देती हैं बर्बाद! 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2025 02:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola