हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 राशियों के करियर-कारोबार का होगा बेड़ा गर्क, दो ग्रहों की युति बना सकती है कंगाल

Guru Mangal Yuti: जुलाई, 2024 ग्रहों की हलचल का खास महीना है। इस महीने में वृषभ राशि में मंगल और बृहस्पति ग्रह की युति हो रही है। इस युति से यूं तो अनेक राशियों का भला होगा, लेकिन 3 राशियां इससे बुरी तरह प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

Guru Mangal Yuti: शुक्रवार 12 जुलाई की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर मंगल ग्रह स्वराशि (अपनी राशि) मेष से निकल कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से विराजमान बृहस्पति ग्रह के साथ उनकी युति होगी। मंगल और बृहस्पति ग्रह की युति का असर यूं अधिकांश राशियों के लिए काफी सकारात्मक रहेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएंगे?

मंगल गुरु युति का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल की युति का असर प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। आपका मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ेगी, जिससे स्वभाव और विचारों में अस्थिरता भी बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपके योजनाबद्ध तरीके से काम न करने से इसका नेगेटिव असर हर काम पर प्रत्यक्ष दिखेगा। नौकरीपेशा जातकों का जीवन असंतुलित हो सकता है, अधिकारी आपके काम को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं। आय में कमी आने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों के बिजनेस में अचानक लाभ का मार्जिन घटेगा। पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल का संयोग बेहद प्रतिकूल साबित हो सकता है। आपका सोचा हुआ कोई महत्वपूर्ण काम एक सपना बनकर रह सकता है। धन आमद की स्रोत के बंद होने से कामकाज को लेकर उत्साह घटेगा। व्यवसाय से मुनाफे में तेजी से गिरावट आने के योग हैं। आप कंपनी का टैक्स समय पर नहीं भर पाएंगे। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स जातकों का सीनियर के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आने से मन अप्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय काफी विकट सिद्ध हो सकता है। स्टूडेंट्स जातक अपने करियर की दिशा से भटक सकते हैं। इंटरनल एग्जाम में फेल होने से घरवालों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े जातकों पर नौकरी में छंटनी का संकट मंडरा रहा है। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ घटने की संभावना है, जिसका नकारात्मक असर बिजनेस की विस्तार योजना पर पड़ेगा। पैतृक संपत्ति के झगड़े से मन अप्रसन्न रहेगा। आपके पार्टनर की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। आपका भी स्वास्थ्य साथ नहीं दे सकता है।

बता दें, जुलाई 2024 में वैदिक ज्योतिष के 4 बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ये ग्रह हैं- बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य। इस महीने में बुध 3 बार और शुक्र 2 बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। वहीं मंगल और सूर्य एक बार राशि में बदलाव करेंगे। बृहस्पति, शनि, राहु और केतु की चाल में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लाल किताब के 3 उपाय से बढ़ते खर्च पर लगेगी लगाम, टिकने लगेगा हाथ में पैसा

ये भी पढ़ें: ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, जिनके नाखून में होता है ये निशान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola