3 राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की, भूमिपुत्र मंगल और देवगुरु बृहस्पति धन से भर देंगे झोली

Guru Mangal Yuti: 12 जुलाई, 2024 से वृषभ राशि में भूमिपुत्र मंगल और देवगुरु बृहस्पति की युति हो रही है। इस युति से 3 राशियों पर सर्वाधिक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएंगे?

guru-mangal-yuti.

Guru Mangal Yuti: जुलाई 2024 में वैदिक ज्योतिष के 4 मुख्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ये ग्रह हैं- बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य। इस महीने में बुध 3 बार और शुक्र 2 बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। वहीं मंगल और सूर्य एक बार राशि में बदलाव करेंगे। शुक्रवार 12 जुलाई की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी राशि मेष से निकल कर वृषभ राशि में प्रविष्ट होंगे। यहां उनकी युति गुरु ग्रह बृहस्पति से होगी। भूमिपुत्र मंगल और देवगुरु बृहस्पति के सम्मिलित प्रभाव का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बहुत अधिक प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मंगल गुरु युति का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल और गुरु की युति लाभकारी साबित होने के योग बना रहा हैं। मानसिक बेचैनी खत्म होने से आपके विचार और स्वभाव में स्थिरता आएगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, जिसका प्रत्यक्ष लाभ हर काम पर दिखेगा। नौकरीपेशा जातक संतुलित हो काम कर पाएंगे, अधिकारियों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। आय में अप्रत्याशित उछाल आने के योग हैं। कारोबारियों के बिजनेस में नए आयाम जुड़ सकते हैं, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए भूमिपुत्र मंगल और देवगुरु बृहस्पति का संयोग बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम बनेगा। आर्थिक उपार्जन के नवीन स्रोत सामने आने से नए उत्साह से काम करेंगे। धन संग्रह में इजाफा होगा। व्यवसाय में तेजी आने से शुद्ध मुनाफा बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। स्टूडेंट्स जातकों के काम सीनियर के सहयोग से पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक रह सकती है।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी उत्तम सिद्ध हो सकता है। स्टूडेंट्स जातक अपने करियर को एक नई दिशा देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जो उनको संतुष्टि देगा। इंटरनल एग्जाम में अच्छे नंबर आने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय के काम में साझेदारी से लाभ बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय के विस्तार के भी योग हैं। रिश्तेदारों के सहयोग से पैतृक संपत्ति के झगड़े सुलझ सकते हैं।। मैरिड कपल की लाइफ खुशनुमा रहने की संभावना है। आपके पार्टनर को अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ