Guru Mangal Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के मेहरबान होने से जहां लोग धनवान बन जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की समस्याएं भी बढ़ती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति ग्रह इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं, जो 13 मई 2025 तक यही रहेंगे। आज से 6 दिन बाद मंगल देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। 12 जुलाई 2024 को शाम 07:12 मिनट पर मंगल देवता वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 26 अगस्त 2024 तक यही रहेंगे।
ऐसे में 12 जुलाई को वृषभ राशि में मंगल-गुरु की युति होगी यानी दो ग्रहों का मिलन होगा। ज्योतिष में गुरु बृहस्पति और मंगल की युति को अति शुभ माना जाता है, लेकिन इससे पहले कुछ राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें आने वाले कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने काम से काम रखें, नहीं तो सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। कॉल के जरिए रिश्तेदार कोई अशुभ समाचार दे सकते हैं। मकान या दुकान के लिए जमीन खरीदने के लिए ये समय सही नही है। भविष्य में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जुलाई में मकर राशि के स्वामी चमकाएंगे इन लोगों की किस्मत; सेहत और करियर दोनों में होगा सुधार
कर्क राशि
शादीशुदा लोगों का ये पूरा हफ्ता कुछ अच्छा नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। मन लगाकर पढ़ाई न करने के कारण छात्रों को परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। कर्क राशि के लोग इस समय घर को खाली न छोड़े, वरना चोरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोग और छात्र कार या बाइक धीरे चलाएं, वरना बड़ा एक्सीडेंट हो सकता है। कारोबारी इस समय जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, काम के प्रति लापरवाही दिखाने के कारण उनकी वो डील पूरी नहीं होगी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में उथल-पुथल मच सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा।
वृषभ राशि
आपकी गलती के कारण माता-पिता की लड़ाई हो सकती है। बिजनेसमैन की कोई खास चीज खो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को उनका पार्टनर धोखा दे सकता है। अगर आपने चालाकी से काम नहीं किया, तो कुछ ही समय में वो पूरा बिजनेस अपने नाम कर लेंगे।
कुंभ राशि
इस समय नौकरीपेशा लोग भूलकर भी वाहन न खरीदें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कारोबारियों के लिय ये समय अनुकूल नहीं है। बिजनेस में लाखों का नुकसान हो सकता है। माता की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। पिछले साल अगर आपकी बहन की शादी हुई थी, तो इस हफ्ते उनका तलाक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- चॉकलेट से बदलें अपना भाग्य! राशि अनुसार जानें कौन-सा फ्लेवर आपके लिए Lucky
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines