---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल और गुरु बृहस्पति से इन 5 राशियों को खतरा! अगले 7 दिनों तक जरा रहें संभलकर

Guru Mangal Yuti: साल 2024 में 12 जुलाई को मंगल और गुरु बृहस्पति ग्रह की युति होगी, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं मंगल-गुरु की युति से पहले का समय किन-किन लोगों के लिए भारी रहेगा।

---विज्ञापन---

Guru Mangal Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के मेहरबान होने से जहां लोग धनवान बन जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की समस्याएं भी बढ़ती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति ग्रह इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं, जो 13 मई 2025 तक यही रहेंगे। आज से 6 दिन बाद मंगल देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। 12 जुलाई 2024 को शाम 07:12 मिनट पर मंगल देवता वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 26 अगस्त 2024 तक यही रहेंगे।

ऐसे में 12 जुलाई को वृषभ राशि में मंगल-गुरु की युति होगी यानी दो ग्रहों का मिलन होगा। ज्योतिष में गुरु बृहस्पति और मंगल की युति को अति शुभ माना जाता है, लेकिन इससे पहले कुछ राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें आने वाले कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने काम से काम रखें, नहीं तो सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। कॉल के जरिए रिश्तेदार कोई अशुभ समाचार दे सकते हैं। मकान या दुकान के लिए जमीन खरीदने के लिए ये समय सही नही है। भविष्य में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जुलाई में मकर राशि के स्वामी चमकाएंगे इन लोगों की किस्मत; सेहत और करियर दोनों में होगा सुधार

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों का ये पूरा हफ्ता कुछ अच्छा नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। मन लगाकर पढ़ाई न करने के कारण छात्रों को परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। कर्क राशि के लोग इस समय घर को खाली न छोड़े, वरना चोरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोग और छात्र कार या बाइक धीरे चलाएं, वरना बड़ा एक्सीडेंट हो सकता है। कारोबारी इस समय जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, काम के प्रति लापरवाही दिखाने के कारण उनकी वो डील पूरी नहीं होगी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में उथल-पुथल मच सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा।

वृषभ राशि

आपकी गलती के कारण माता-पिता की लड़ाई हो सकती है। बिजनेसमैन की कोई खास चीज खो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को उनका पार्टनर धोखा दे सकता है। अगर आपने चालाकी से काम नहीं किया, तो कुछ ही समय में वो पूरा बिजनेस अपने नाम कर लेंगे।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

इस समय नौकरीपेशा लोग भूलकर भी वाहन न खरीदें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कारोबारियों के लिय ये समय अनुकूल नहीं है। बिजनेस में लाखों का नुकसान हो सकता है। माता की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। पिछले साल अगर आपकी बहन की शादी हुई थी, तो इस हफ्ते उनका तलाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें- चॉकलेट से बदलें अपना भाग्य! राशि अनुसार जानें कौन-सा फ्लेवर आपके लिए Lucky

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 06, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola