Guru Vakri 2025: ज्योतिष में गुरु ग्रह का खास महत्व है, जिन्हें गुरु बृहस्पति भी कहा जाता है। गुरु को भाग्य, कानून, ज्ञान, मंत्र, धर्म, ब्राह्मण और संस्कारों का नियंत्रित ग्रह माना गया है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में गुरु एक बार वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। राशि और नक्षत्र परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। उतना ही असर ग्रहों की वक्री चाल का भी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है।
साल 2025 में 11 नवंबर को देर रात 10 बजकर 11 मिनट पर गुरु वक्री चाल चलेंगे, जिससे कुछ राशियों के जातकों को बेतहाशा लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं नए साल में किन-किन राशियों के ऊपर गुरु देव मेहरबान रहेंगे।
2025 में इन 3 राशियों को होगा लाभ!
मेष राशि
गुरु देव की कृपा से मेष राशि के लोगों को साल 2025 में विशेष लाभ होने की संभावना है। आने वाला समय कारोबारियों और नौकरीपेशा जातकों के लिए यादगार रहेगा। मनचाही कंपनी के साथ काम करने का चांस मिल सकता है। जहां पद और वेतन दोनों में इजाफा होगा। छात्रों की मेहन रंग लाएगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक संतान सुख नहीं मिला है। उन्हें 2025 में गुड न्यूज मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-बृहस्पति बढ़ाएंगे 3 राशियों का बैंक बैलेंस, पुराने निवेश से होगा तगड़ा मुनाफा!
कर्क राशि
नए साल में गुरु की कृपा से कर्क राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट में यदि कोई केस चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ उनका बॉस अन्य सहकर्मियों के सामने कर सकता है, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बेरोजगार जातकों को जॉब के ऑफर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विदेश जाने का सपना अविवाहित जातकों का सच हो सकता है। नए साल में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि
घरवालों के साथ समय बिताने से अविवाहित जातक मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। छात्रों को एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे, जिसके बाद उनका दाखिला मनचाहे कॉलेज में हो सकता है। शादीशुदा जातकों के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है। साल 2025 में कारोबारियों को पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। काम का विस्तार होने के साथ-साथ मुनाफा भी बढ़ेगा। दुकानदार की कुंडली में मकान खरीदने का प्रबल योग है।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines