---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

वृषभ राशि में 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि के लोग बनेंगे करोड़पति

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह इस समय मेष राशि में विराजमान हैं और आने वाले कुछ दिनों में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि वृषभ राशि में गुरु ग्रह का यह गोचर करीब 12 साल बाद हो रहा है। जिससे कुछ राशियों पर गुरु बृहस्पति की कृपा रहेगी। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलाव करते हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर या राशि परिवर्तन कहते हैं। माना जाता है कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। बता दें कि 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव 3 राशियों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति वर्तमान समय में राशि में मेष राशि में विराजमान हैं, लेकिन 1 मई 2024 को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। तो आइए जानते है इन तीन राशियों को क्या क्या लाभ मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मई की शुरुआत में गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन मेष राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह परिवर्तन लाभदायक रहेगा। अचानक से स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

कर्क राशि

वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति का गोचर कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। गोचर के दौरान वृषभ राशि वाले लोगों को करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही नौकरी में भी उन्नति हो सकती है। जो लोग दूर रहकर पढ़ाई करते हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार में उन्नति लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। साथ ही नौकरी और कारोबार में खूब तरक्की भी मिलेगी। गुरु बृहस्पति की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- आज मेष समेत 3 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मार्च के अंत तक 3 राशियों पर शनि-शुक्र की रहेगी कृपा, जमकर होगी पैसों की बारिश

यह भी पढ़ें- अगले एक महीने तक 3 राशियां रहेंगी खुशहाल, मीन राशि में पहुंचे सूर्य देव

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 15, 2024 09:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola