Guru Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से दो दिन बाद भाग्य के कारक कहे जाने वाले गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। गुरु ग्रह को बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है, तो उसे अपने हर काम में भाग्य का साथ मिलता है। भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से व्यक्ति का हर एक काम बहुत जल्दी हो जाता है। उसे अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक में सफलता मिलती है। 13 जून को गुरू देवता प्रात: काल 06:27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपने अगर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखा, तो कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। जो लोग खुद कार चलाकर ऑफिस जाते हैं, वो गाड़ी धीमे चलाएं। नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बुध की चाल बदलने से इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान! सेहत हो सकती है खराब
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग इस समय अपनी लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके द्वारा लिए गए एक गलत फैसले की वजह से आपकी नौकरी जा सकती है। इसलिए सोच-समझकर हर एक काम करें।
सिंह राशि
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव सिंह राशि के लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। मन लगाकर काम नहीं करेंगे, तो नौकरी से निकाला जा सकता है। कपड़े से जुड़े कारोबारियों को धन हानि हो सकती है।
मकर राशि
जिन लोगों की शादी तय हो गई है, उनके घर में कोई अनहोनी घटना घट सकती है। परिवार में किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। बच्चे धीर और आराम से कोई भी वाहन को चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपने अगर अपने गुस्से को काबू नहीं रखा, तो नौकरी से आपको निकाला भी जा सकता है। पार्टनर संग रिश्ते में खटास आ सकती है। परिवार में अशांति का माहौल बना रह सकता है।
मेष राशि
जो लोग अभी कुछ दिन पहले ही किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनका दिल टूट सकता है। नौकरीपेशा लोग बेरोजगार हो सकते हैं। कपड़े और प्लास्टिक से जुड़े कारोबारियों को धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- शुक्र गोचर से इन 5 राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली! प्रेमी संग संबंध भी होंगे मजबूत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
11 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
12 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines