Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का खास स्थान है, जिन्हें गुरु देव और गुरु ग्रह भी कहा जाता है। गुरु ग्रह को ज्ञान, संतान, धन, शिक्षा, विवाह, धर्म और करियर आदि का कारक माना जाता है। समय-समय पर गुरु राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 11 दिन बाद देर रात 01 बजकर 10 मिनट पर गुरु ग्रह गोचर करेंगे। 28 नवंबर 2024 को गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी मन के कारक ग्रह चंद्र देव हैं। चलिए जानते हैं इस बार गुरु का चंद्र में गोचर करना किन-किन राशियों के जातकों के लिए लकी रहेगा।
गुरु गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का बॉस के साथ विवाद चल रहा है, तो स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। शादीशुदा जातकों का पार्टनर संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। धन कमाने की राह में आ रही बाधाएं बिजनेमैन की समाप्त होंगी। गुरु की कृपा से बड़े-बुजुर्गों की सेहत सही रहेगी। मौसमी बीमारियों के होने का खतरा भी कम है।
तुला राशि
पर्याप्त से अधिक धन लाभ दुकानदारों को हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। प्रमोशन का समाचार जल्द मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा-खासा धन लाभ आने वाले दिनों में हो सकता है। इसके अलावा पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। सेहत आने वाले 11 दिनों तक तुला राशि के जातकों की सही रहेगी। शादीशुदा जातकों का साथी के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। घर का माहौल अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि
ज्ञान के कारक ग्रह की विशेष कृपा से कुंभ राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। भविष्य में मोटा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन आने वाले 11 दिनों तक सुखमय रहेगा। साथी संग संबंध मधुर होंगे। घर में किसी का रिश्ता तय हो सकता है। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होने से बड़े-बुजुर्गों का मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को पिता जी से मनचाहा उपहार मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नौकरी से जुड़ी हर दिक्कत अब होगी दूर! पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines