Guru Gochar: हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति को देवगुरु की भी संज्ञा दी गई है। इस ग्रह को ज्ञान, विज्ञान, धर्म, कर्म, आत्मा आदि का कारक माना गया है। जन्मकुडंली में गुरु की शुभता व्यक्ति को अद्भुत बुद्धि चातुर्य, ज्ञान तथा अपार सफलता देती है। यदि प्रतिकूल हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कभी ग्रोथ नहीं कर पाता है। यही कारण है कि गुरु का गोचर अच्छे-अच्छे लोगों का वक्त बदल कर रख देता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस समय गुरु मेष राशि में अस्त चल रहा है। यह 27 अप्रैल 2023 को सुबह 2.07 बजे मेष राशि में उदय होगा। गुरु के उदय होते ही मांगलिक व धार्मिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। इसके साथ ही सभी राशियों पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। जानिए गुरु का यह गोचर किन राशियों के लिए सर्वोत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल
मेष राशि
इसी राशि में गुरु के उदय होने के काऱण इस राशि के जातकों का धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। अधिकारियों व कलीग्स के सहयोग के चलते आप कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस कार्य के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु का उदय होना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। कॅरियर भी तेजी से उड़ान भरेगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि व्यापार करते हैं तो बहुत तेजी से मुनाफा कमाएंगे, व्यापार का विस्तार भी संभव है।
यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: बहुत जल्द इस राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, करेंगे ये उपाय तो मिलेगा शुभ फल
कर्क राशि
मेष, कर्क राशि के लिए दसवां भाव हैं जहां गुरु का उदय होना अत्यन्त शुभ रहेगा। विशेषकर नौकरी करने वालों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल बन रहा है। हालांकि जबरदस्त वर्कलोड के चलते स्ट्रेस का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करते हैं तो अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा।
धनु राशि
गुरु का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए पदोन्नति और आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ रहा है। आप पैसे से ज्यादा अपनी आत्मसंतुष्टी के लिए काम करेंगे। इसी से आपकी पहचान भी बनेगी। आप बहुत आसानी से अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ देंगे और कामयाबी की रेस जीत लेंगे। व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
21 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines