Guru Gochar: मार्च माह ग्रहों के गोचर के हिसाब से अत्यन्त महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बन रहा है। माह के अंत में देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे जिसका व्यापक असर सभी राशियों पर समान रुप से पड़ेगा। हालांकि कुछ के लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस समय गुरु मीन राशि में हैं। 28 मार्च को वह इसी राशि में अस्त हो जाएगा। गुरु को आत्मा, ज्ञान, शिक्षा, धर्म-कर्म, कॅरियर, बड़े भाई और धन का कारक माना गया है। ऐसे में इन सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर इसका प्रभाव होगा। जानिए गुरु का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
गुरु अस्त से इन्हें होगा लाभ (Guru Gochar)
मिथुन राशि (Mithun Rashifal)
गुरु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से कठिन कार्य भी आसानी से कर लेंगे। पढ़ने-पढ़ाने में रुचि रहेगी, कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी नए सोर्स से धन लाभ भी हो सकता है।
सिंह राशि (Singh Rashifal)
प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति अथवा नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी सुख और शांति रहेगी। घर में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। लक्ष्मीजी की कृपा से धन की बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें: राहु-केतु का गोचर जल्द बदलेगा इन 4 राशियों की दशा, जानिए किसे क्या मिलेगा
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)
गुरु का अस्त होना वृश्चिक के लिए शुभ रहेगा। मित्रों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार आरंभ करने की प्लानिंग कर सकते हैं। पार्ट टाइम इनकम के सोर्स बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashifal)
अस्त गुरु के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार या कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यद्यपि इस यात्रा से भविष्य में लाभ भी होगा। व्यापार को फैलाने का अवसर मिलेगा। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
45 mins agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines