Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद ग्रह द्वारा राशि या नक्षत्र परिवर्तन कर लिया जाता है। साल 2025 में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। पहला राशि परिवर्तन 14 मई 2025 को करेंगे। वर्तमान में वृषभ राशि में विराजमान हैं और जल्द मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 12 राशियों पर गुरु गोचर का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार 14 मई, बुधवार को रात 11 बजकर 20 मिनट पर बुध की राशि में गुरु गोचर करेंगे। मिथुन राशि में गुरु ग्रह के प्रवेश से सभी राशियों पर शुभ या अशुभ असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु गोचर से किन 3 राशियों की जिंदगी बदल सकती है?
मिथुन राशि
गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। ये समय किस्मत चमकाने वाला रहेगा। देश-विदेश घूम सकेंगे। बाहर की यात्रा का योग बन रहा है। अपार धन लाभ का योग बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा जो प्रमोशन दिला सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच सकते हैं। निवेश के मामले में लाभ हो सकता है। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकता है।
सिंह राशि
गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन मनचाही नौकरी दिला सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। छात्रों को तरक्की हासिल हो सकती है। करियर में सफलता पाने के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक बदलावों के साथ मन में उत्साह रहेगा। नौकरी करने वालों की पदोन्नति की बात चल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। पदोन्नति के साथ आय वृद्धि हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सम्मान में वृद्धि हो सकेगी। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।