Guru Gochar 2025: ज्ञान के कारक ग्रह गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति का शास्त्रों में खास महत्व है। ये एक शुभ ग्रह है, जो प्रत्येक राशि में करीब 395 दिन यानी 13 माह तक मौजूद रहता है। इसके बाद ही वो राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस लंबी अवधि के दौरान कई बार गुरु नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव एक या दो नहीं बल्कि 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। चलिए जानते हैं अगले महीने यानी मार्च में किस समय गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और उसका किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
किस समय होगा गुरु का गोचर?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च 2025, दिन बुधवार को शाम में 7 बजकर 28 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ पद में कदम रखेंगे। इस समय वो रोहिणी नक्षत्र के तृतीय पद में विराजमान हैं। रोहिणी नक्षत्र को वृषभ राशि का मस्तक कहा जाता है, जो कृत्तिका नक्षत्र के पूर्व में दक्षिण भाग में नजर आता है। मान्यता के अनुसार, इस नक्षत्र में जन्मे लोग स्वार्थी और झूठे होते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्रीति-आयुष्मान योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल
गुरु गोचर का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
गुरु गोचर के नकारात्मक प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। यदि सोच-समझकर पैसों का लेन-देन नहीं किया, तो भविष्य में पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेहत पर भी खास ध्यान देना होगा। खासतौर पर 60 से 80 उम्र वाले जातकों को कोई गंभीर रोग होने की संभावना है।
मिथुन राशि
कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होने के कारण छात्रों का मन गलत जगह भटक सकता है। यदि उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया, तो वो एग्जाम में फेल भी हो सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको आने वाले दिनों में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मार्च का महीना शादीशुदा कपल के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर घरवालों से अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि
गुरु गोचर का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। सही समय पर गलतफहमियों को दूर नहीं किया गया, तो शादीशुदा कपल का तलाक भी हो सकता है। किसी कारण सैलरी टाइम पर नहीं आएगी, जिसके कारण नौकरीपेशा जातकों को धन संकट का सामना करना पड़ेगा। वहीं जिन जातकों का खुद का बिजनेस व कारोबार है, उनकी कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। इस वजह से उन्हें तनाव रहेगा। उम्रदराज जातकों को आंखों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines