Guru Gochar 2024: धन, ज्ञान, सुख-सौभाग्य, संतान, और दान-पुण्य के कारक ग्रह गुरु का कुंडली में विशेष स्थान है। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही समाज में खूब सम्मान मिलता है। इसके अलावा प्रेम जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 मई 2024 को गुरु ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया था, जहां वह अगले साल तक विराजमान रहेंगे। लेकिन इस बीच गुरु कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 20 अगस्त को शाम में 05:22 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र में से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जहां वह 28 नवंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में मृगशिरा नक्षत्र में गुरु की मौजूगी से कई राशियों के जीवन में सकारात्मकता का वास होगा। चलिए जानते हैं आने वाले तीन माह में किन-किन राशियों के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी दोस्त की मदद से उसका आरंभ हो जाएगा। बिजनेस में जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट का काम आप समय पर पूरा कर लेंगे।
ये भी पढ़ें- 22 सितंबर तक इन 3 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता! बुध-गुरु रातों रात करेंगे मालामाल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार होगा। इसी के साथ आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। शाम के समय घर में मेहमान कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकते हैं। किसी पुराने निवेश से नौकरीपेशा लोगों को अच्छा लाभ होगा। बिजनेसमैन के रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि
ज्ञान के कारक ग्रह गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। युवाओं के महत्वपूर्ण कार्य किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से जल्द ही पूरे हो सकते हैं। माता की सेहत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी, तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की भी संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए नौकरीपेशा लोगों द्वारा प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि
हर काम में कन्या राशि के लोगों को भाग्य का 99% साथ मिलेगा, जिससे अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। शादीशुदा लोगों के घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे परिवारवालों के बीच आए मतभेद दूर हो जाएंगे। व्यापारियों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
मीन राशि
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। 28 नवंबर से पहले बिजनेसमैन को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का भी मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- शुक्र-बुध इस राशि के लोगों को करेंगे मालामाल, हर कार्य में मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines