Guru Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी ग्रहों व नक्षत्र का परिवर्तन होता है, तो उसका शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ते हैं। मई माह के अंत से पहले कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इसी के साथ बुध और गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाला है। आज से दो दिन बाद यानी 29 मई 2024 को गुरु ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर होगा। बुधवार के दिन रात 09 बजकर 47 मिनट पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आज हम आपको उन 7 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जल्द ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- 18 जून को आर्द्रा नक्षत्र में बनेगा बुध-शुक्र का महासंयोग, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आपकी नौकरी भी जा सकती है। इसलिए अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। व्यापार में धन हानि हो सकती है। कार व बाइक धीमी चलाएं, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। घर में तनाव का माहौल रह सकता है।
सिंह राशि
कारोबारी कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। इस समय सोच-समझकर पैसों का लेनदेन करें, नहीं तो भविष्य में पैसों की कमी हो सकती है। परिवार वालों के बीच किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
मेष राशि
इस समय सोच-समझकर पैसों से जुड़ा कोई फैसला लें, नहीं तो आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है। अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो अभी किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
विद्यार्थियों को चोट लग सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है। इसलिए बॉस से वाद-विवाद करने से बचें। कारोबारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों से लड़ाई हो सकती है।
वृषभ राशि
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से सबसे ज्यादा वृषभ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लड़ाई हो सकती है। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। माता-पिता से किसी फालतू बात को लेकर अनबन हो सकती है।
मिथुन राशि
खेल जगत से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। कोर्ट के मामले में फैसला आपके विरोध में जा सकता है। कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से को काबू में रखें, नहीं तो परिवार में झगड़े हो सकते हैं।
कन्या राशि
आलस्य की वजह से बहन से लड़ाई हो सकती है। परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। जिन लोगों की पिछले महीने शादी तय हुई थी, उनका दिल आज टूट सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य में परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ अमावस्या पर कई साल बाद बना महासंयोग, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines