Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस समय वृषभ राशि में धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। जो 14 मई, 2025 तक यहीं उपस्थित रहेंगे। हालांकि इस बीच आज यानी 13 जुलाई को रात 08:16 मिनट पर गुरु देवता रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में से निकलकर तीसरे चरण में गोचर करेंगे। जहां गुरु ग्रह 30 जुलाई 2024 तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं गुरु देवता के चाल बदलने से किन-किन राशियों के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूटेगा यानी उनकी परेशानियां बढ़ेंगी।
मकर राशि
जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, वह कोई भी कागज बिना पढ़े साइन न करें। अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों द्वारा उत्पन्न की गई परेशानियों के कारण आप परेशान रहेंगे। काम और लव लाइफ के बीच संतुलन न बनने के कारण शादीशुदा लोगों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: मनचाही जॉब के लिए 12 राशियां क्या करें उपाय? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
तुला राशि
कारोबार की गति धीमी होने के कारण बिजनेसमैन परेशान रहेंगे। लेकिन ज्यादा चिंता न करें। अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। यदि आप किसी शादी समारोह में जा रहे हैं, तो घर पर एक व्यक्ति को अवश्य छोड़ें। नहीं तो चोरी होने की पूरी संभावना है। अगर आपकी सरकारी नौकरी है, तो जल्द ही आपको जॉब से संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि
बिजनेसमैन इस समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। नहीं तो किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। घर की जिम्मेदारियां को लेकर विवाहित लोगों की माता-पिता से लड़ाई हो सकती है, जिससे घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। कोई भी नई चीज खरीदने के लिए ये समय कन्या राशि के लोगों के लिए सही नहीं है।
वृषभ राशि
जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, वह इस समय कोई भी बड़ी डील के कागज बिना पढ़े साइन न करें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वह कार धीमे चलाएं। अन्यथा बड़ा एक्सीडेंट होने की पूरी संभावना है। जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
यदि आप अपनी बेटी का रिश्ता तय करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल नहीं है। रिश्ता तय करने से पहले एक बार अच्छे से और सोच लें। नौकरीपेशा लोग इस समय जॉब न बदलें, अन्यथा बेरोजगार होने की संभावना है। कारोबारियों को धन हानि होने के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- 6 साल बाद नाग पंचमी पर इन 2 शुभ योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-धान्य से भर जाएगा घर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines