---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: दशहरे के अगले दिन से 3 राशियों पर संकट, शुक्र-गुरु का समसप्तक योग कर देगा जेब खाली!

Grah Gochar: वैभव के दाता शुक्र दशहरे के अगले दिन वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से देवगुरु बृहस्पति के साथ समसप्‍तक योग बनेगा। शुक्र और गुरु का यह योग जहां अधिकांश राशियों के लिए अच्छा है, वहीं 3 राशियों के जातकों पर इसका नकारात्मक असर होगा। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: शुक्र देव असुरों यानी दानवों के गुरु हैं, वहीं बृहस्पति देव सुरों यानी देवताओं के गुरु हैं। ये दोनों ग्रह आपस में परम शत्रु हैं। इनकी युति, योग और संयोग को ज्योतिष शास्त्र में अधिक अच्छा नहीं बताया गया है। ये दोनों ही वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह हैं, लेकिन इनकी दुश्मनी से राशियों को लाभ की जगह हानि अधिक होती है।

शुक्र जहां धन, वैभव और भौतिक सुख-साधन के दाता है, वहीं बृहस्पति धर्म-अध्यात्म, ज्ञान, सम्मान, विवाह और संतान के कारक ग्रह हैं। शुक्र ग्रह दशहरे के अगले दिन यानी 13 अक्टूबर से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। उनके वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि में विराजमान गुरु ग्रह बृहस्पति के साथ समसप्‍तक योग बनेगा। शुक्र-गुरु का यह योग जहां अनेक राशियों के लिए लाभकारी है, वहीं 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका नेगेटिव असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

शुक्र-गुरु समसप्तक योग का राशियों पर असर

मिथुन राशि

शुक्र-गुरु के समसप्तक योग के नकारात्मक असर से मिथुन राशि वाले चिड़चिड़े और बेचैन रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना और धैर्य खोना आम बात होगी। आय में कमी आने की आशंका है, वहीं अप्रत्याशित खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का वर्क प्लेस पर तनाव बढ़ सकता है। कलीग के साथ संघर्ष बढ़ सकता है। अभी कोई यात्रा करने से बचें, क्योंकि यात्रा के दौरान दुर्घटना के योग बन रहे हैं। उद्योग-धंधों और व्यापार में मंदी आ सकती है। ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। मैरिड लाइफ पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि

शुक्र-गुरु के समसप्तक योग के असर से कर्क राशि वाले बहुत अधिक भावुक रह सकते हैं। उनको छोटी-छोटी बातें दिल में चुभ सकती हैं। आय के स्रोत कमजोर होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। उद्योग-धंधों में रुकावटें आ सकती हैं। स्टूडेंट के करियर पर नकारात्मक असर होगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षाओं में अच्छे अंक नहीं आ सकते। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति अविश्वास बढ़ सकता है। हेल्थ पर भी असर होगा, पेट की गड़बड़ियों से परेशान रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु के समसप्तक योग बेहद प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड बढ़ने से परेशानी होगी। बॉस से नाराजगी हो सकती है। खुदरा बिजनेस पर ग्राहक कम होने से आमदनी में गिरावट आने दुर्योग हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। यात्रा के दौरान धन हानि होने की आशंका है। चोट भी लग सकती है। स्टूडेंट जातकों की एकाग्रता में कमी आएगी, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों से किसी मुद्दे पर मनमुटाव हो सकता है। लव रिलेशनशिप में धोखा का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 10, 2024 03:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola