Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति भाग्य और ज्ञान के कारक ग्रह हैं। जो साधक की बुद्धि, सुख-समृद्धि और धन का विकास करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। इसके अलावा राशि और नक्षत्र परिवर्तन से शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है। जब दो ग्रह एक दूसरे से पांचवें भाव और नौवें भाव में होते हैं, तो उसके प्रभाव से नवपंचम योग बनता है।
इस समय गुरु और चंद्रमा के पांचवें और नौवें भाव में होने से नवपंचम योग बन रहा है। जो 22 सितंबर 2024 को समाप्त हो जाएगा। 22 सितंबर को शाम 07 बजकर 14 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। रविवार को नव पंचम योग के भंग होने से उन राशियों का गोल्डन टाइम भी समाप्त हो जाएगा, जिन्हें इस योग से लाभ हो रहा था। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जीवन में देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से भूचाल आ सकता है।
मेष राशि
नव पंचम योग के भंग होने से मेष राशि के लोगों के जीवन में विभिन्न परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी इस राशि के लोगों के ऊपर बना हुआ है। महत्वपूर्ण काम में विरोधी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों को धन हानि हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसका नकारात्मक प्रभाव काम पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा बॉस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2024: राहु के मित्र राशि में गोचर से 3 राशियों को महालाभ, दोनों हाथ से बटोरेंगे पैसे!
कर्क राशि
नव पंचम योग कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ था। लेकिन अब इस योग के भंग होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। अविवाहित लोगों की परिवारवालों से किसी फालतू पर लड़ाई हो सकती है। कारोबारियों को काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार आने की जगह गिरावट आ सकती है।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला भी इस समय सही नहीं रहेगा। कारोबारियों को धन हानि होने की पूरी संभावना है। इसलिए जल्दबाजी में इस समय कोई भी फैसला न लें। कन्या राशि के लोगों की जीवनसाथी संग लड़ाई होने की भी संभावना है, जिसके कारण कुछ दिनों तक घर में तनाव का माहौल रहेगा। अविवाहित लोग माता-पिता के कहने पर किसी भी रिश्ते के लिए हां न करें, नहीं तो आज के गलत फैसले के कारण जीवनभर आपको पछताना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Bihari Temple: दूध के नहीं मिट्टी के पेड़े का लगता है भोग, आनंद से खाते हैं श्रीकृष्ण के भक्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines