Guru Gochar 2024: सभी नौ ग्रहों में गुरु (वृहस्पति) ग्रह सर्वाधिक शुभ ग्रह माने जाते हैं। गुरु ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य और विवाह के कारक ग्रह हैं। ये 01 मई, 2024 को मंगल की मेष राशि से निकलकर शुक्र की वृषभ राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर काफी प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों इसका असर काफी सकारात्मक होगा। इन चारों राशियों का जबरदस्त भाग्योदय होगा।
मेष राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का वृषभ में गोचर (Jupiter Transit in Taurus) काफी अच्छा रहने के योग दर्शा रहा है। इस राशि के जातकों को आय के अप्रत्याशित स्रोत प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। साथ ही, खर्च भी अधिक होगा, जो चिंता का कारण बनेगा, लेकिन वे वे मूल्यांकन भी करेंगे। वे सही ढंग से अपने पैसे को बचाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे और मनी सेविंग्स करने में सफल होंगे।
कर्क राशि पर गुरु गोचर प्रभाव
वृषभ राशि में वृहस्पति का गोचर (Guru Gochar) कर्क राशि वालों की आय को दुगुना कर सकता है, लेकिन ऐसा सिर्फ उनके लिए होगा, जो सामाजिक बातचीत और सामुदायिक भागीदारी में अधिक निपुण हैं। कहने का मतलब यह है कि नेटवर्किंग से जुड़े लोग अधिक लाभ में रहंगे। कर्क राशि के अन्य जातक गुरुवार का व्रत करे अपनी कुंडली में गुरु को अधिक मजबूत बना सकते हैं। इससे उनका धन प्रवाह बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा? सोना खरीदना मानते हैं शुभ
वृश्चिक राशि पर गुरु गोचर प्रभाव
पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए वृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर काफी अनुकूल रहने वाला है। पार्टनरशिप बिजनेस भागीदारों के साथ विचार-मंथन होगा, वे सही निर्णय लेकर काम को आगे बढ़ाने और आमदनी को मजबूती देने में सफल सिद्ध होगा। इस काम में वृश्चिक राशि के जातकों को जीवनसाथी या लवमेट का भरपूर सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप वाले, पापड़ वाले, चिट्ठी वाले और काले हनुमानजी… आपने देखें हैं ये 7 प्रसिद्ध हनुमान मंदिर
कुंभ राशि पर गुरु गोचर प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का वृषभ में गोचर (Jupiter Transit in Taurus) धन-संपत्ति में इजाफा करने वाला सिद्ध होगा। विशेष कर रीयल एस्टेट से जुड़े लोग मालामाल हो जाएंगे। कुंभ राशि के जातकों के लिए न केवल जमीन और मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं, बल्कि वे नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines