5 दिन बाद रोशन होगा इन 3 राशियों का सितारा, गुरु बृहस्पति देंगे अपार धन का आशीर्वाद

Guru Gochar 2024: गुरु ग्रह बृहस्पति के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि उनके नक्षत्र गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। 28 जून, 2024 को देवगुरु के रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने से 3 राशियों की जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

guru-gochar-2024

गुरु गोचर 2024

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। उनके प्रत्येक नक्षत्र के तीनों पदों में गोचर करने से उनका असर सभी राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में देवगुरु चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी के पहले पद में स्थित हैं। वहीं शुक्रवार 28 जून को ब्रह्म मुहूर्त से पहले 2 बजकर 53 मिनट पर वे इस नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे। गुरु की इस चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां से बहुत लाभान्वित होंगी।

विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

आपकी पर्सनालिटी में एक नया निखार आएगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों को इससे बहुत अधिक लाभ होगा। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल भी सुधरेगी। अपना काम-धंधा करने वाले जातकों को बहुत लाभ होने की संभावना है। मैरिड जातकों के जीवन में पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे, जीवन खुशहाल रहेगा। धन का प्रवाह तेज होगा, इससे आपकी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आने के योग हैं। अविवाहितों के शादी के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग अपने व्यवसाय से लाभ कमाएंगे, पार्टनरशिप के धंधे में विशेष प्रगति होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि:

आप अपना नया कार्य आरंभ करेंगे, जो फलदायी सिद्ध होगा। आपका घर धन से भर जाएगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के पर्सनालिटी में डेवलपमेंट होने से लोग उनसे काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों को बिजनेस में अच्छा-खासा लाभ होने की संभावना है। उधार दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों की आय में भी वृद्धि होगी, योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

तुला राशि:

आप लोगों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर से लाभकारी परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने के की संभावना है। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। यह समय दोनों हाथों से पैसा बटोरने का समय है। व्यापार में चहुंमुखी विकास होगा। स्टूडेंट्स जातकों के करियर और पर्सनल लाइफ में निर्णायक और सकारात्मक मोड़ आने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यह समय निवेश करने के लिए उत्तम है, आप नया निवेश कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब करने वालों का प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ