Guru Gochar 2024: नव ग्रहों में गुरु का गोचर वैदिक ज्योतिष में बहुत विशेष माना जाता है। खासकर जब गुरु ग्रह जब वक्री होते हैं, तो यह स्थिति और भी विशेष और महत्वपूर्ण मानी गई है। इस साल गुरु 9 अक्टूबर, 2024 को वक्री होने जा रहे हैं और वे 119 दिनों यानी 4 महीने तक वक्री रहने के बाद साल 2025 में 4 फरवरी को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। वक्री गुरु का राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार के असर होंगे। लेकिन, 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है? आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वक्री गुरु का राशियों पर पॉजिटिव असर
कर्क राशि
गुरु ग्रह के वक्री होने से कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय काफी क्रिएटिव साबित हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को कलात्मक प्रतिभा निखारने और दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। प्रोडक्ट के डिस्ट्रीब्यूशन में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगे। आप धर्म और अध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वक्री गुरु काफी अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। आप इमोशनली स्ट्रांग होंगे। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है। आप अपना काम या व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। वहीं, कारोबारियों के लिए व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप उन कामों को भी पूरा करने का का प्रयास करेंगे, जो आपका ड्रीम है। फैमिली मेंबर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। जमकर में पैसा आएगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
मीन गुरु की अपनी राशि है। वक्री गुरु का इस राशि के जातकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव होने की संभावना है। आपके उचित प्रयास से धन पाने के रास्ते खुल सकते हैं। आमदनी बढ़ने से लिविंग स्टेटस और स्टैण्डर्ड दोनों बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। आप नए अनुभव हासिल करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कारोबारी काम में विशेष सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार संभव है। परिवार में मांगलिक काम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण की तारीख रिवील, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें डेट, टाइम और सूतक काल
ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines