Guru Chandra Yuti 2024: प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा असर मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों की चाल बदलने से शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिनका प्रभाव भी हर एक राशि के जातक की जिंदगी पर देखने को मिलता है। सितंबर माह खत्म होने से पहले वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह की युति होगी, जिसके प्रभाव से अतिशुभ गजकेसरी योग का निर्माण होगा। जिन लोगों की कुंडली में गजकेसरी का प्रभाव पड़ता है, उन्हें धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं सितंबर में किस दिन गजकेसरी योग बनेगा और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।
चंद्रमा-गुरु की युति कब होगी?
धन के कारक गुरु ग्रह इस समय वृषभ राशि में मौजूद हैं। जहां पर वह आने वाले कुछ दिनों तक विराजमान रहेंगे। इस बीच 22 सितंबर 2024 को प्रात: काल 06:09 मिनट पर चंद्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिसके साथ ही इस राशि में चंद्रमा-गुरु की युति होगी। चंद्रमा-गुरु की युति से वृषभ राशि में गजकेसरी योग बनेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज से 12 राशियों पर बरसेगा पैसा! पंडित सुरेश पांडेय से जानें धन प्राप्ति के अचूक उपाय
गजकेसरी योग का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि में चंद्रमा-गुरु की युति इस राशि के लोगों के लिए लकी साबित हो सकती है। युवाओं के नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा, जिससे करियर में आ रही विभिन्न परेशानियों का वो डटकर सामना कर लेंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी आमदनी में अकस्मात वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कमाई में इजाफा होने के कारण आप आसानी से और समय से पहले कर्ज के पैसे वापस कर लेंगे।
कर्क राशि
युवाओं को अलग-अलग साधन से धन कमाने के मौके मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने पर कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम से उनका बॉस और वरिष्ट अधिकारी खुश होंगे, जिसके बाद वो आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं। दुकानदारों की कमाई में आने वाले कुछ दिनों तक वृद्धि कायम रहेगी, जिससे कारण कर्ज के पैसे आप आसानी से लौटा पाएंगे।
कुंभ राशि
वृषभ राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से बनने वाला गजकेसरी योग कुंभ राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, ऑफिस में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। कस्टमर की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे दुकानदारों का मुनाफा भी डबल हो सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। इसके अलावा घरवालों की सेहत में भी सुधार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध की कृपा से 5 राशियों का हुआ भाग्योदय, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
21 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines