Guru Chandal Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी राहु और बृहस्पति एक साथ आते हैं तो वे गुरु चांडाल योग बनाते हैं। इसे अशुभ मानकर निवारण के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय भी बताए गए हैं। माना जाता है कि यह अकेला योग ही व्यक्ति के सौभाग्य को पूरी तरह नष्ट करने के लिए पर्याप्त होता है।
पंचांग की गणना के अनुसार 22 अप्रैल 2023 को गुरु मेष राशि में आ रहा है। यहां पर राहु और बुध ग्रह पहले से मौजूद है। अत: यहां पर गुरु-राहु की युति होने से गुरु चांडाल योग का निर्माण हो रहा है। इस अशुभ योग के चलते सभी राशियों को कष्ट भोगना पड़ेगा हालांकि 4 राशियों के लिए यह विशेष अशुभ रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
इन 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा गुरु का गोचर (Guru Chandal Yoga)
मेष राशि
गुरु चांडाल योग मेष राशि में ही बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, दोनों ही जगह समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कॅरियर में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। अनावश्यक खर्चों के चलते आर्थिक संकट भी हो सकता है। हेल्थ को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि
राहु-गुरु की युति के चलते कर्क राशि वाले जातकों के जीवन में मानसिक अशांति और तनाव बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन भी खटाई में पड़ेगा। परिवार में विभिन्न कारणों से तनाव और मतभेद उभरेंगे। शांति के साथ ठंडे दिमाग से काम करेंगे तो बुरा समय भी आसानी से निकल जाएगा।
यह भी पढ़ें: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय
कन्या राशि
राहु-गुरु की युति से बनने वाला गुरु चांडाल योग कन्या राशि के लिए दुर्घटना और विपत्तियां लेकर आ रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा एक्सीडेंट की संभावना बन रही हैं। स्वास्थ्य कारणों पर अत्यधिक खर्चा होने के कारण बजट गड़बड़ा सकता है और आर्थिक तंगी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को संभल कर रहने की आवश्यकता है। कलीग्स और अधिकारियों से न उलझें, जॉब छूट सकती है।
धनु राशि
फिजूलखर्ची के चलते पैसे की तंगी हो सकती है। कारोबार में भी नुकसान होने के आसार बन रहे हैं। अभी किसी भी प्रॉपर्टी या व्हीकल की खरीद न करें। किसी नए काम में पैसा इन्वेस्ट करने से भी बचें, नुकसान हो सकता है। दिन में कुछ समय ध्यान में बिताएं ताकि दिमाग शांत रहें और आप सही निर्णय ले सकें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
48 mins agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines