Guru Favourite Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा गया है. वे देवताओं का मार्गदर्शक माने गए हैं, इसलिए ‘देवगुरु’ कहलाते हैं. गुरु ज्ञान, धर्म, विस्तार और सौभाग्य के प्रतीक हैं. इनका संबंध शिक्षा, धन, संतान, विवाह और अध्यात्म से है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. कहा जाता है कि जब गुरु प्रसन्न होते हैं, तो जीवन में अपने आप उन्नति होने लगती है. व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और कठिन रास्ते भी आसान लगने लगते हैं. जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होते हैं, वे लोग सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. ऐसे व्यक्ति समाज में सम्मान पाते हैं और भरोसेमंद माने जाते हैं. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के व्यक्ति पर गुरु की विशेष कृपा बरसती है?
जीवन पर गुरु का प्रभाव
गुरु केवल धन ही नहीं देते, बल्कि सही सोच भी देते हैं. मजबूत गुरु व्यक्ति को धैर्यवान बनाते हैं. मुश्किल समय में भी वह घबराता नहीं. वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहता है. महिलाओं की कुंडली में गुरु अच्छे जीवनसाथी और सुखी दांपत्य का संकेत देते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से गुरु पाचन शक्ति और ऊर्जा से जुडे माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Money Frog Benefits: फेंगशुई में तीन टांग वाला मेंढक क्यों माना जाता है लकी, जानें घर-ऑफिस में रखने के फायदे
गुरु की विशेष प्रिय राशियां
वैसे तो गुरु सभी पर कृपा करते हैं, लेकिन 3 राशियों पर इनका प्रभाव अधिक शुभ माना गया है. ये राशियां हैं:
धनु राशि: धनु गुरु की अपनी राशि है. इस राशि के लोग स्वभाव से ईमानदार और स्पष्ट होते हैं. इन्हें जीवन में अच्छे अवसर मिलते हैं. शिक्षा और करियर में ये आगे रहते हैं.
मीन राशि: मीन भी गुरु की स्वराशि है. इस राशि के जातक भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं. इन्हें आध्यात्म की ओर झुकाव रहता है. गुरु की कृपा से इन्हें जीवन में सही मार्गदर्शन मिलता रहता है.
वृषभ राशि: वृषभ का स्वामी शुक्र है, लेकिन यह एक स्थिर पृथ्वी तत्व की राशि है. गुरु का ज्ञान जब वृषभ की स्थिरता से जुडता है, तो व्यक्ति भौतिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत बनता है. ऐसे लोग मेहनत से स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं.
इन तीनों पर बरसती है गुरु-कृपा
धन और समृद्धि: इन राशियों के लोगों को आर्थिक परेशानियां कम ही झेलनी पडती हैं. आमदनी के अवसर बार बार बनते रहते हैं और धन संचय भी सहज रूप से हो जाता है.
शिक्षा और करियर में उन्नति: ये जातक पढाई में तेज होते हैं और अपने ज्ञान से आगे बढते हैं. शिक्षा, परामर्श, बैंक, प्रशासन और कानून जैसे क्षेत्रों में इन्हें ऊंचा पद और पहचान मिलती है.
परिवारिक सुख और सम्मान: घर परिवार में इनका आदर बना रहता है. रिश्तों में मधुरता रहती है और संतान की तरफ से खुशी देने वाले समाचार मिलते रहते हैं.
धार्मिक सोच और सेवा भाव: इन राशियों के लोग आस्था रखने वाले होते हैं. इन्हें धर्म कर्म में रुचि रहती है और समाज के भले के लिए कार्य करने की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित होती है.
यह भी पढ़ें: Vedic Ghadi Facts: वैदिक घड़ी क्या है? जानिए ग्रेगोरियन समय से इसका अंतर, महत्व और उपयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
11 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines