Guru Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 मई 2024 को भाग्य के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि में गोचर किया था। इसके एक माह बाद 13 जून 2024 को गुरु ने फिर अपनी चाल बदलती थी और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया था। वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र दोनों के ही स्वामी शुक्र देवता हैं। कई साल बाद ये संयोग बना है कि वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह में देवगुरु बृहस्पति का गोचर हुआ है।
आज से 40 दिन बाद यानी 20 अगस्त 2024 को गुरु देवता नक्षत्र परिवर्तन करते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मचेगी, लेकिन पांच राशियों के लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए ये समय सबसे ज्यादा परेशानियों से भरा रहेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं अनलकी राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। जिन लोगों की कपड़े, कॉस्मेटिक आइटम और बर्तन की दुकान है, उनके घर में चोरी होने की संभावना है। खेल से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोग बॉस से दूर रहने का प्रयास करें। वरना अनबन हो सकती है। कारोबारियों को कर्ज के पैसे वापस न करने के कारण मानसिक तनाव रह सकता है।
ये भी पढ़ें- सावन में क्या आपको भी सपने में दिखीं ये 10 चीजें? शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
कुंभ राशि
पार्टनरशिप में काम कर रहे कारोबारियों को बड़ा घाटा हो सकता है, जिसकी वजह से मार्केट में बिजनेस का नाम भी खराब होग। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए ये पूरा महीना उचित नहीं है। इसके अलावा इस समय वाहन खरीदने का फैसला भी सही नहीं रहेगा।
मीन राशि
बिजनेसमैन को बिजनेस में नुकसान होगा। परिस्थितियां यहां तक खराब हो जाएंगी कि आप बिजनेस को बंद करने का भी फैसला ले सकते हैं। जिन लोगों ने शेयर मार्केट में पैसा लगाया है, उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय इस समय न लें।
कर्क राशि
कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा वाहन भी धीरे व संभलकर चलाएं। नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है और गंभीर चोट लगने की भी पूरी उम्मीद है। न्यूली मैरिड लोगों की प्रमी से अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोग माता के खराब स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
तुला राशि
बिजनेसमैन इस सप्ताह कोई बड़ी डील फाइनल न करें, वरना भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी ये हफ्ता शुभ नहीं है। जिन लोगों ने इसी साल दुकान खोली है, उन्हें फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं की वजह से कारोबारियों को तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- गुण मिलाने के बाद भी क्यों टूटती है शादी? पंडित सुरेश पांडेय ने बताई वजह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
3 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines