हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Ast 2025: नए साल में 27 दिन अस्त रहेंगे गुरु, चमकाएंगे इन 5 राशियों की किस्मत!

Guru Ast 2025: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में 27 दिनों के लिए अस्त रहने वाले हैं। उनके अस्त होने से जीवन के हर कार्य पर व्यापक असर होगा, लेकिन इससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Guru Ast 2025: जब कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर एक समान नहीं होता है। कुछ राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है, जबकि कुछ राशियों पर नकारात्मक असर भी होता है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह माने गए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में 27 दिनों के लिए अस्त रहने वाले हैं। उनके अस्त होने से जीवन के प्रत्येक काम-काज पर गहरा और व्यापक असर होगा।

कब से कब तक अस्त रहेंगे गुरु?

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, गुरु बृहस्पति 12 जून की शाम 7 बजकर 56 मिनट पर अस्त होंगे और वे बुधवार 9 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 44 मिनट पर उदय करेंगे। हिन्दू मान्यता के अनुसार, जब तक गुरु ग्रह बृहस्पति अस्त रहते हैं, शादी-विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक और शुभ कार्य नहीं होते हैं यानी उनकी अस्त अवधि में कुल 27 दिनों तक ये सभी कार्य बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

अस्त बृहस्पति का राशियों पर असर

देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, बुद्धि, धर्म, अध्यात्म, न्याय, नैतिकता, धन, सोना, समृद्धि, विवाह, संतान आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। उनके अस्त होने से जीवन के सभी कार्य-व्यवहार पर व्यापक असर होगा, लेकिन इससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातक अस्त बृहस्पति के दौरान स्वभाव से अधिक धैर्यवान और शांत रह सकते हैं। आप हर का को ध्यान से सोच-समझकर करेंगे। आप करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको नई नौकरी या प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। कारोबारी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। उद्योग-धंधों में लाभ होने की संभावना है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराने कर्ज चुकाने में आसानी होगी। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम और प्रोजेक्ट वर्क में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक अस्त बृहस्पति के दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास कर आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान आप निवेश के नए अवसर तलाशेंगे और साथ ही अपनी बचत पर भी ध्यान देंगे। गुरु बृहस्पति की कृपा से आप अच्छा खासा धन अर्जित करेंगे। ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सहकर्मियों का सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में स्थिरता आएगी। आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा। बचत में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को सरकारी जॉब के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक अस्त बृहस्पति के दौरान सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी स्वभाव के बन सकते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए अधिक समय निकालेंगे और पारिवारिक व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे इनकम में जबरदस्त वृद्धि होगी। ऑफिस में काम में सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ हो सकता है। विरासत में संपत्ति मिलने की संभावना भी है। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए रिश्ते बन सकते हैं। रिलेशनशिप में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विशेषकर त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

विज्ञापन

तुला राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: तुला राशि के जातक इस दौरान अधिक संतुलित रहेंगे और अपने संबंधों को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे। ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और सहकर्मियों का सम्मान प्राप्त करेंगे। साथ ही आप अपने सामाजिक दायरे का उपयोग करके खूब धन अर्जित कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलने से पर्याप्त धन की इनकम होगी। खुदरा व्यवसाय में भी वृद्धि हो सकती है। स्टूडेंट जातकों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान में एडमिशन मिलेंगे। अपने ही जिले में सरकारी नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में गहराई आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक इस दौरान अधिक आध्यात्मिक रुझान वाले हो सकते हैं। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग करके धन अर्जित कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अतिरिक्त आमदनी के नए स्रोत बनने से जमकर धन बरस सकता है। व्यापार में स्थिरता आएगी और कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। पुराने कर्ज चुकाने में आसानी होगी। स्टूडेंट जातकों को अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। नए रिश्ते बन सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola