Gupt Navratri: इस समय माघ माह की गुप्त नवरात्रि चल रही है। इसका समापन 29 जनवरी 2023 (रविवार) को नवमी के साथ होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियां एक साथ आ रही हैं। ऐसे में इस दिन का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार भगवान शिव को अष्टमी तथा मां भगवती को नवमी का आधिष्ठात्रा माना गया है। इस तरह एक ही दिन में शिव और पार्वती दोनों की आराधना के लिए शुभ संयोग बन रहा है। यही नहीं, रविवार को पूरे दिन शुभ नामक योग भी बना रहेगा। इस तरह महादेव की पूजा करने पर अनन्य फल की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: Shani Gochar: 31 जनवरी को अस्त होगा शनि, इन 4 राशियों की डूब जाएगी नाव
गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा (Gupt Navratri and Shiv Puja)
नवमी के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें। किसी शिव मंदिर में जाएं और मां पार्वती के साथ महादेव की पूजा का संकल्प करें। संकल्प लेने के बाद गणेश, शिव और पार्वती की पूजा करें। इसके बाद गंगाजल मिश्रित जल से विधिवत शिव का अभिषेक करें। साथ ही ॐ नम: शिवाय मंत्र का भी जप करते रहें। दिनभर व्रत रखें।
यह भी पढ़ेंः TONE TOTKE: आज ही करें झाड़ू के ये उपाय, तुरंत बरसने लगेगा पैसा
शिवलिंग पर सफेद चंदन, सफेद पुष्प, सफेद मिठाई आदि अर्पित करें। देवी को लाल पुष्प, माला, लाल वस्त्र, आदि समर्पित करें। देवी भगवती के निमित्त ॐ नमश्चंडिकायै मंत्र का जप करें। इस तरह आपकी पूजा पूर्ण होगी। पूजा के बाद यथासंभव शिव नाम का जप तथा स्मरण करें। इस तरह आप जितना अधिक कर सकते हैं, करें। पूजा और जप के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को कुछ दान-पुण्य अवश्य करें। इस प्रकार आपकी पूजा पूर्ण होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
33 mins agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines