Magh Gupt Navatri Upay: माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। परंपरा के अनुसार, एक साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती हैं। जिनमें से दो समान्य और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। मान्यतानुसार, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या की उपासना भी की जाती है। पंचांग के अनुसार, 2024 में माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी यानी कल से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगी। माघ गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? इस दौरान क्या करें और क्या नहीं और गुप्त नवरात्रि के खास उपाय क्या हैं? जानिए।
माघ गुप्त नवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। घटस्थापना इसी दिन गया जाएगा। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 45 मिनट से लेकर 10 बजकर 10 मिनट तक है। वहीं घटस्थापना के दिन अभिजित महूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें- चंद्र देव की कृपा से होली के बाद 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम
माघ गुप्त नवरात्रि में क्या करें
माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।
मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है।
भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए इस दौरान दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं।
मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ये दोनों उपाय बेहद खास माने गए हैं। ऐसे में अगर संभव हो तो दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
अगर इतना भी नहीं कर सकते हैं तो मां दुर्गा के 21 नामों का पाठ कर लें। जगदंबा की कृपा प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के ये हैं असरदार उपाय, एक बार जरूर अजमाएं
माघ गुप्त नवरात्रि में क्या ना करें
मां दुर्गा के भक्त गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान नमक का सेवन ना करें।
अगर संकल्प लेकर माता की उपासना करते हैं तो उसे बीच में ना छोड़ें, चाहे जो हो जाएं।
गुप्त नवरात्रि में नॉनवेज और लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन ना करें। ऐसा करना व्रत नियम के खिलाफ माना गया है।
नवरात्रि के दौरान किसी को भी अपशब्द ना कहें। सबसे प्यार से बातें करें।
माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी महिला और कुंवारी कन्या का अपमान ना करें।
माघ गुप्त नवरात्रि महा उपाय
माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान कम से कम एक आवृत्ति (अर्गला, कील, कवच, शतनाम, शापोद्धार सहित 13 अध्याय तक) का पाठ पाठ करें तो अच्छा रहेगा। अगर ऐसा ना हो सके तो रोजाना चौथे अध्याय का पाठ करें। यदि, इतना करने में भी परेशानी हो तो दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती करें।
यह भी पढ़ें- फरवरी में 4 ग्रह एक साथ करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines