Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Gupt Navratri 2023: इस वर्ष की प्रथम गुप्त नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। बहुत से लोग इस समय पूजा-पाठ तथा अन्य धार्मिक कर्मकांड भी आरंभ कर चुके हैं। गुप्त नवरात्रि को तंत्र-मंत्र के लिए विशेष माना गया है। यही कारण है कि इस समय कुछ ऐसे कार्य भी किए जाते हैं जो तुरंत असर दिखाते हैं। यदि आपके जीवन में कोई भी समस्या आ रही है और आप भी इनसे लाभ उठा सकते हैं। जानिए गुप्त नवरात्रि के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
अगर आप कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियां झेल रहे हैं या नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना लाल आसन पर बैठकर करें। साथ ही, एक लाल कपड़े में 9 लौंग रखकर नौ दिनों तक मां दुर्गा को अर्पित करें। पूजा के दौरान, कपूर से माता की आरती करें और गुप्त नवरात्रि समाप्त होने के बाद इन सभी लौंग को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
यह भी पढ़ेंः नवरात्रि में बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए गुप्त नवरात्रि में घी का दीपक जलाकर शाम के वक्त मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और नौ दिनों तक श्री सूक्त का पाठ करें। साथ ही, धागे को हल्दी से पीला करने के बाद माता लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर बाद में उसे अपने गले में धारण कर लें।
अगर आप किसी तरह के कर्ज़ व लोन से परेशान हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान हर सुबह मां दुर्गा की पूजा के समय उन्हें लाल फूल अर्पित करें और सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ रोज़ाना नौ दिनों तक करें।
यह भी पढ़ेंः Ganeshji ke Upay: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
संतान सुख की प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान सुबह स्नान करने के बाद एक लाल कपड़े में जटा वाला नारियल बांधें और कपड़े के ऊपर 21 बार कलावा बांधें। इस नारियल को अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर पूजास्थान में रख दें। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करें और नौ दिनों के बाद नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।