---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 मार्च से पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य, हिंदू नव वर्ष में पूरे होंगे सभी अरमान!

पंचांग के अनुसार, गुड़ी पड़वा से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली होता है। आइए जानते हैं, गुड़ी पड़वा पर्व सबसे अधिक शुभ असर किन 5 राशियों पर पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला पारंपरिक पर्व है, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस साल यह पर्व 30 मार्च, 2025 को पड़ रही है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन से ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। इस दिन घरों के बाहर ‘गुड़ी’ कलश और वस्त्र से सजी ध्वजा लगाई जाती है, जो शुभता और विजय का प्रतीक होती है। गुड़ी पड़वा को केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नव ऊर्जा और आशाओं का शुभारंभ माना गया है, क्योंकि गुड़ी पड़वा के दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती हैं।

गुड़ी पड़वा पर्व का राशियों पर असर

हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आता है और इसे नवसंवत्सर के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन से विक्रम संवत और शक संवत का प्रारंभ होता है और नए साल की शुरुआत होती है। इसलिए यह दिन बेहद अहम माना जाता है। इस दिन की ग्रहों की स्थिति वर्ष के लिए प्रभाव डालती है। यह स्वास्थ्य, करियर, धन, और वैवाहिक जीवन से जुड़े संकेत देता है। इसके अलावा यह दिन यह पूरे साल की शुभ कार्यों की योजना बनाने में सहायक होता है। इस दिन का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली होता है। आइए जानते हैं, गुड़ी पड़वा पर्व सबसे अधिक शुभ असर किन 5 राशियों पर पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ब्रह्मा, विष्णु और महेश, इन त्रिदेव में महान कौन हैं? महर्षि भृगु ने ऐसे की पहचान, जानें पूरी कथा!

मेष राशि

गुड़ी पड़वा का मेष राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा क्योंकि यह राशि सूर्य और मंगल से प्रभावित होती है। इस दिन से मेष राशि वालों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। निवेश के लिए यह समय उत्तम है और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

चंद्रमा, जो कर्क राशि के स्वामी ग्रह हैं, गुड़ी पड़वा का दिन से वे अपनी पूर्ण कृपा बरसाएंगे। चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा से आपको नए अवसर मिलेंगे और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। चंद्रमा की कृपा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। यदि आप किसी निवेश या व्यापारिक योजना के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसे शुरू करने के लिए उत्तम है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गुड़ी पड़वा का दिन बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली होगा। सूर्य इस राशि के स्वामी ग्रह हैं और इस दिन सूर्य की किरणें आपके जीवन में नई रोशनी लाएंगी। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। आपको नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होंगे।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मंगल इस राशि के स्वामी ग्रह हैं, इस दिन मंगल की कृपा से आपको करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी और आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विवादों के समाधान के लिए यह अनुकूल समय होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुड़ी पड़वा का दिन बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली होगा। गुरु धनु राशि के स्वामी ग्रह हैं। आपके लिए इस दिन से गुरु की विशेष कृपा प्राप्त होंगे और आपको नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए और दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये 5 राशियां बिना सोचे-समझे करती हैं खर्च, फिजूलखर्ची में हैं अव्वल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 12, 2025 09:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola