Ganesh Chaturthi Coincidence: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार गणेशोत्सव 19 सितंबर को यानी आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद महासंयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, इस बार गणेष चतुर्थी पर मंगलवार, 19 सितंबर को 300 साल बाद ब्रह्म योग और शुक्ल योग का संयोग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर बना यह खास संयोग कुछ राशियों के लिए अत्यंत खास और लाभकारी माना जा रहा है। दरअसल आज से अगले 10 दिनों तक गणपति कुछ राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। जिससे उनके जीवन से सारे विघ्न दूर हो जाएंगे, जिससे इन राशि वालों के जीवन में आर्थिक उन्नति और
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी बेहद शुभ मानी जा रही है। दरअसल गणेशोत्सव के 10 दिनों की अवधि में बिजनेस में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति का विशेष लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष के शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। गणेश जी को पीली वस्तुएं अर्पित करना शुभ रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह गणेश चतुर्थी कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
यह भी पढ़ें: राशि अनुसार करें गणेश चतुर्थी के उपाय, बप्पा करेंगे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी बेहद मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल गणेशोत्सव की पूरी अवधि में कारोबार से जमकर आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है जो कि आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ साबित होगा। इसके अलावा अन्य स्रोतों से भी धन लाभ का योग बनेगा। बौद्धिक कार्यों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यात्रा से आर्थिक लाभ मिलेगा। कटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि
गणेश चतुर्थी मेष राशि के जातकों के लिए खास मानी जा रही है। इस दौरान अप्रत्याशित धन लाभ होगा। इसके साथ ही इस दौरान नए कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान बड़े भाइयों से भी धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। यात्रा योग धन लाभ करा सकता है।
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी के दिन करें इस तरह गजानन की पूजा, बुध और केतु ग्रह से मिलेगी शांति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines