Grahon ki Yuti: 30 मार्च से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू; बुध, शुक्र, शनि और सूर्य बनाएंगे युति

Grahon ki Yuti: 30 मार्च से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं कि बुध, शुक्र, शनि और सूर्य की युति से किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है?

Grahon ki Yuti Golden time of 3 zodiac signs starts from 30 March 2025 Mercury Venus Saturn and Sun will form a conjunction

4 बड़े ग्रहों की युति

Grahon ki Yuti 2025: मार्च का महीना बहुत खास रहने वाला है क्योंकि करीब ढाई साल बाद शनि ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। कुंभ राशि में विराजमान कर्मफल दाता शनि द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य ग्रहों के साथ शनि की युति बनेगी। एक साथ 4 ग्रह मीन राशि में विराजमान होंगे और 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से अच्छा और बुरा असर डालेंगे। बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, शनि ग्रह और सूर्य ग्रह, चारों एक साथ मीन राशि में विराजमान होंगे और 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुध, शुक्र, शनि और सूर्य की युति से किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है?

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

विज्ञापन

मिथुन राशि के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा रहेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और शनि की युति जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकेंगे। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। आपसी मतभेद दूर हो सकेगा। कारोबार में तरक्की हासिल करने के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

विज्ञापन

सिंह राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। बिगड़े काम फिर से बनेंगे और उनमें सफल भी हो सकेंगे। आपसी मतभेद दूर हो सकेगा। कामकाज में तरक्की हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है। पारिवारिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces)

विज्ञापन

मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य, शनि, बुध और शुक्र की युति फलदायी रहेगी। इस राशि में चारों ग्रह एक साथ विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में जीवन पर सकारात्मक बदलाव इन राशि के लोगों पर होने वाले हैं। धन वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति में मजबूती होने वाली है। समाज में मान और सम्मान बढ़ने वाला है। जबकि, कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ के साथ सफलता हासिल कर सकते हैं। विवादों से जितनी दूरी बनाए रखेंगे, उतना ही आपको लाभ हो सकेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ