Mahayuti 2025 Rashifal: ज्योतिष दृष्टि से इस वक्त चल रहा दिसंबर का महीना महत्वपूर्ण है क्योंकि समय-समय पर युति व महायुति का निर्माण हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, दिसंबर माह में एक बार फिर मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह के संयोग से महायुति बनने जा रही है. 7 दिसंबर 2025 को ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ ग्रह का धनु राशि में गोचर हुआ है, जिसके बाद 16 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ ने धनु राशि में गोचर किया है. वहीं, अब 20 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुक्र ग्रह का धनु राशि में गोचर होगा. इसके अलावा महीने के आखिर में 29 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट के आसपास ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ ग्रह का धनु राशि में प्रवेश होगा.
ऐसे में धनु राशि में महायुति बनेगी, जिससे कुछ राशियों को अच्छा-खासा फायदा होगा. आइए जानते हैं किन 3 राशियों का बुरा वक्त 2026 के शुरू होने से पहले मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की महायुति के प्रभाव से खत्म होगा.
इन राशियों पर पड़ेगा महायुति का शुभ प्रभाव
मेष राशि:
आने वाला समय मेष राशि वालों के लिए मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की महायुति के शुभ प्रभाव से यादगार रहेगा. 2026 के शुरू होने से पहले कामकाजी लोगों की कोई इच्छा पूरी होगी. इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. उम्रदराज जातकों का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा. 2026 की शुरुआत से पहले आप किसी करीबी दोस्त के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं.
कर्क राशि:
मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह के संयोग से बनने वाली महायुति कर्क राशि वालों के जीवन में स्थिरता लेकर आएगी. युवाओं की कोई पुरानी इच्छा उनके माता-पिता पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा घर में शांति का माहौल रहेगा और पुराने बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा. दिसंबर माह में यदि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है तो वो बिना किसी विघ्न के पूरा हो जाएगा.
कुंभ राशि:
2026 के शुरू होने से पहले कुंभ राशि वाले किसी जरूरी काम को पूरा करेंगे, जिसका लाभ नए साल में भी होगा. कारोबारियों को नई योजनाओं से लाभ होगा, जबकि बेरोजगार जातकों की रोजगार की तलाश समाप्त होगी. दिसंबर में निवेश की प्लानिंग करना कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जिन लोगों की शादी अभी तक नहीं हुई है, उनकी कुंडली में विवाह के प्रबल योग हैं. जो लोग साल 2025 की शुरुआत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, ये समय उनके लिए नई उम्मीद और अपार सफलता वाला साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
15 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines