---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: क्रिसमस से पहले पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से होंगे मालामाल!

Grah Gochar: क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर, 2024 को सुख-वैभव के दाता शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे 3 राशियों के जातकों का भाग्य बदल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन 3 राशियों के जातक धन, वैभव और समृद्धि की ओर अग्रसर होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र प्रेम, सुंदरता, धन, ऐश्वर्य, विलासिता, वैवाहिक सुख, कला आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माने गए हैं। वे जब किसी राशि या नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उस राशि या नक्षत्र स्वामी से प्रभावित भी होते हैं और जातकों के जीवन पर गहरा असर भी डालते हैं। यहां बात शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन की हो रही है, जो इस समय श्रवण नक्षत्र में विराजमान हैं।

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 दिसंबर, 2024 से श्रवण नक्षत्र में विराजमान हैं और वे रविवार 22 दिसंबर, 2024 की देर रात 10 बजकर 25 मिनट पर इस नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सुख-वैभव के दाता शुक्र ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के जातकों का भाग्य बदल सकता है। क्रिसमस से पहले शुक्र कृपा से इन 3 राशियों के जातकों के यहां धन, वैभव और समृद्धि में अच्छी-खासी वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!

धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

धनिष्ठा नक्षत्र मंडल 27 नक्षत्रों में 23वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस नक्षत्र में शुक्र गोचर से राशियों पर मंगल की कृपा भी बरसेगी। शुक्र और मंगल के इस संयोजन से व्यक्ति साहसी, उद्यमी और निर्णायक बनते हैं, वे नए अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और सफलता पाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे 3 राशियों के जातकों का भाग्य बदल सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित हो जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में खूब वृद्धि होगी और निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को नए व्यापारिक साझेदार भी मिल सकते हैं।

तुला राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: सिंह राशि के जातक आत्मविश्वासी और न्यायप्रिय होते हैं। शुक्र का यह गोचर उनके इन गुणों को और निखारेगा। वे अधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली बनेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से आय हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप से लाभ होगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए ग्राहक मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातक अपने स्वभाव से आशावादी और जिज्ञासु होते हैं। शुक्र का यह गोचर उन्हें नए ज्ञान की खोज के लिए प्रेरित करेगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं। प्रमोशन होने से कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। इनकम भी डबल होने के योग हैं। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 16, 2024 10:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola