Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष के ग्रहों में बुध की चाल सबसे तेज है। यही कारण है ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध को चंचल ग्रह भी कहा जाता है। साथ ही इनको सभी ग्रहों में सबसे युवा भी माना जाता है। इनकी चाल और चंचलता के अनुसार इनके कारक भी हैं, जिसमें प्रवाह और गति चाहिए।
वाणी, बुद्धि, विवेक, तर्क, संचार, व्यापार, मनोरंजन, हास्य-विनोद के कारक बुध ग्रह सितंबर 2024 के महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध ग्रह 4 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं वे 23 सितंबर से वे कन्या राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि बुध की स्वराशि है, जिसमें वे उच्च के होकर शुभ फल देते हैं।
बुध के डबल राशि परिवर्तन का असर यूं तो देश-दुनिया और जीवन के सभी पहलुओं, जैसे इनकम, धन, व्यापार-वाणिज्य, करियर, नौकरी, रिश्ते, लव लाइफ आदि पर पड़ेगा। लेकिन उनके डबल राशि गोचर से 5 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा?
बुध के डबल गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
बुध के डबल गोचर से मेष राशि के जातकों की बोली (वाणी) में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा। आप अपना काम या व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। बैंक से लोन पास होने की प्रबल संभावना है। कोई मित्र आपके बिजनेस में निवेश कर सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक बुध के डबल राशि गोचर के असर से व्यापार में शानदार सफलता हासिल कर सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से इनकम हो सकती है। दूर के किसी रिश्तेदार का धन आपको प्राप्त होगा। लाइफ पार्टनर की आपकी तलाश पूरी होने वाली है।
कन्या राशि
बुध के डबल राशि गोचर के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की और आय में वृद्धि हो सकती है। लाइफस्टाइल का लेवल ऊंचा होगा। का रोबार में नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन में बुध के डबल गोचर से रिश्तों पर सकारात्मक असर होगा। आपके प्रेम संबंध को फैमिली के लोग स्वीकार करेंगे। मान्यता मिलने से रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
बुध के डबल राशि गोचर के पॉजिटिव प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों में नए विचारों का उदय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी पर पॉजिटिव असर होगा, हर प्रकार का आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। लव लाइफ में मजबूती आएगी।
ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines