Grah Gochar: धनतेरस से पहले 3 राशियों के यहां बरसेगा धन, मंगल-पुष्य योग से सोने-सी चमकेगी किस्मत!

Mangal Pushya Yoga 2024: मंगल पुष्य योग को ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शक्तिशाली योग माना गया है। यह योग तब बनता है, जब मंगल ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करते हैं। इसके असर से 3 राशियों के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह विशेष रूप से फलदायी है?

mangal-pushya-nakshatra.

Mangal Pushya Yoga 2024: वैदिक ज्योतिष में मंगल न केवल एक बड़े और प्रतिष्ठित ग्रह हैं, बल्कि बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह हैं। इनके न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक और गहरा असर होता है। सोमवार अक्टूबर 28, 2024 को 16:24 बजे यानी 4 बजकर 24 मिनट पर मंगलदेव पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

बता दें कि मंगल-पुष्य योग को ज्योतिष शास्त्र में एक बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली योग माना गया है। यह असरकारी योग तब बनता है, जब ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करते हैं। पुष्य का अर्थ होता है पोषण करने वाला, ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने वाला। मंगल स्वयं भी ऊर्जा और शक्ति देने वाले ग्रह हैं। इस नक्षत्र में गोचर करने से मंगल ग्रह की शक्ति और बढ़ जाती है। उनके इस नक्षत्र में गोचर से यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इससे सबसे अधिक लाभ होगा।

पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर का असर

मेष राशि

मेष राशि के जातक आमतौर पर ऊर्जावान और साहसी होते हैं। पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर के दौरान उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में और वृद्धि होगी। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित होंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। खुदरा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ हॉलिडे ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर के दौरान आपका नेतृत्व गुण और अधिक निखरेगा। आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही क्रोध, डर और बेचैनी कम होगा। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन (गाड़ी) खरीदने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के जातक स्वभाव से आशावादी और उत्साही होते हैं। इस गोचर के दौरान उनका उत्साह और अधिक बढ़ेगा। चिंता कम होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, इससे इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबारी मीटिंग से व्यापार में लाभ होगा। कर्ज और लेनदेन से मुक्ति मिल सकती है। स्टूडेंट के करियर में निर्णायक मोड़ आ सकता है। जॉब पाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ