Grah Gochar Rashifal In Navratri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 की चैत्र नवरात्रि ग्रह गोचर के मामले में बहुत ही शानदार रहने वाला है। बता दें कि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज ही के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी राशि और नक्षत्र दोनों बदल रहे हैं। आद बुध देव मीन राशि और रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल देव कल यानी 10 अप्रैल को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा गया है। साथ ही इन्हें साहस और आत्मविश्वास का कारक ग्रह भी माना गया है।
ज्योतिषियों के अनुसार, 13 अप्रैल को ग्रहों का राजा सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव को पिता और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में 14 अप्रैल को धन, वैभव और सुख-शांति के कारक ग्रह शुक्र ग्रह रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही साथ दैत्यों के गुरु बृहस्पति ग्रह 17 अप्रैल को कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। यानी नवरात्रि के अंत तक ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव होंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए नवरात्रि अति शुभ साबित होगा। माना जा रहा है कि मां दुर्गा वृषभ राशि वाले लोगों पर मेहरबान रहेंगी। कार्यक्षेत्र में डबल का मुनाफा हो सकता है। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। मन में सकारात्मक विचार आएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए साल 2024 का नवरात्रि बहुत ही लाभदायक साबित होगा। बता दें कि नवरात्रि में बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों के मन से नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। बता दें कि जो लोग नए कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए नवरात्रि बहुत ही शुभ रहेगा।
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में बुध का गोचर और मेष राशि में सूर्य देव का गोचर कई मायने में शुभ रहेगा। ऐसे में मीन राशि वाले लोगों को किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। साथ ही साथ नए कारोबार में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। इस नवरात्रि में किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- नवरात्र पर बना त्रिग्रही योग, बुध देव दिलाएंगे मिथुन समेत इन राशियों को धन लाभ
यह भी पढ़ें- नवरात्र के पहले दिन किन राशियों पर पड़ेगा असर? जानें क्या कहते हैं सितारे
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines