---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar Rashifal: गुरु-सूर्य के शुभ योग से खुलेगा 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला, धन के साथ बढ़ेगी शोहरत!

Grah Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शनिवार 16 नवंबर 2024 को वृश्चिक संक्रांति होने से देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। इन दोनों ग्रहों की परस्पर दृष्टि का 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 16 नवंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। इस दिन सूर्य तुला राशि के निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष भाषा में ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहा जाता है। इस संक्रांति के साथ ग्रहों के राजा सूर्यदेव और देवगुरु बृहस्पति के साथ 180 डिग्री का सरल कोण बनाएंगे। यह एक विशेष ज्योतिषीय घटना है, जिसे ज्योतिष ग्रंथों गुरु-सूर्य प्रतियुति योग कहा जाता है। गुरु-सूर्य प्रतियुति दृष्टि को ज्योतिष शास्त्र में बेहद लाभकारी माना गया है।

गुरु-सूर्य प्रतियुति योग का राशियों पर असर

16 नवंबर, 2024 से सूर्य जहां वृश्चिक राशि में रहेंगे, वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ राशि में पहले से विराजमान हैं। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मिक बल, ऊर्जा, शोहरत, राजसी गुण, सोना और पिता के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वहीं ज्ञान, धर्म, न्याय, धन, विवाह, संतान और समृद्धि के दाता ग्रह हैं। इन दोनों बड़े ग्रहों का प्रतियुति योग 30 दिन यानी एक महीने तक कायम रहेगा, जिससे जीवन के इन सभी पहलुओं पर बड़ा और गहरा असर होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 16 नवंबर से बनने वाले इस योग के असर से 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है और गुरु-सूर्य की कृपया से वे अपार धन के साथ शोहरत भी कमाएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह गुरु-सूर्य प्रतियुति योग बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। यह योग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और बेहतर नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा। आप अपने कार्यों में अधिक सफल होंगे और दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को एक अच्छी नौकरी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिल सकते हैं। आपके निवेश से अच्छा लाभ होगा। लॉटरी लगने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। बीमारियां दूर होंगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य प्रतियुति योग रचनात्मक पक्ष को मजबूत करेगा। आप नए विचारों से भरपूर रहेंगे और कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इस फलदायी योग से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। आपको नए अवसर मिलने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी योग्यता और कौशल को पहचाना जाएगा। वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपको एक अच्छी नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

व्यापार में निवेश से अच्छा लाभ होगा। बिक्री के नए क्षेत्रों की पहचान होने से जल्द ही आपका मुनाफा एक नई ऊंचाइयों पर होगा। बोनस मिलने से पको अचानक धन लाभ हो सकता है। जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। आप सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह गुरु-सूर्य प्रतियुति योग ज्ञान और आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अधिक धैर्यवान और शांत रहेंगे। यह योग आपमें धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। आपको आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा। आपकी यात्राएं सफल रहेंगी। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। आपकी सैलरी भी काफी बढ़ने से जीवन का लिविंग स्टेटस ऊंचा होगा।

---विज्ञापन---

व्यापारियों के लिए यह योग लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, नए ग्राहक मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक विरासत या किसी अन्य स्रोत से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी सभी रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप शांत रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 16, 2024 09:40 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola