Grah Gochar Rashifal: गणित ज्योतिष की गणना और द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर, 2026 की तारीख बेहद खास है. इस दिन अनेक ग्रह भांति-भांति के ज्योतिषीय योग संयोग का निर्माण कर रहे हैं. लेकिन इस दिन 3 ग्रहों की हलचल काफी विशेष रहने वाली हैं. ये ग्रह हैं- बुध, गुरु और मंगल, जिसमें गुरु बृहस्पति विशेष रूप से एक्टिव रहने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि 1 सितंबर, 2026 को एक ओर जहान बुध और गुरु 30° की दूरी पर होंगे, वहीं दूसरी ओर मंगल और गुरु भी 30° की दूरी पर ही स्थित रहेंगे. आपको बता दें, 1 सितंबर को गुरु कर्क राशि में रहेंगे और मंगल उनसे एक भाव पीछे मिथुन राशि में और वहीं बुध ग्रह गुरु से एक राशि आगे सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इसे द्विद्वादश योग कहते हैं, जो अनेक कार्यों के लिए फलदायी माना जाता है.
द्विद्वादश योग का राशियों पर असर
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 1 सितंबर को बना डबल द्विद्वादश योग एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. गुरु बृहस्पति देवगुरु हैं, जबकि बुध, ग्रहों के राजकुमार और मंगल, ग्रहों के सेनापति हैं. इन तीनों ग्रहों के बने द्विद्वादश योग का फल इनके कारकत्व और फल देने के सामर्थ्य के अनुसार मिलेगा. इस योग से करियर, धन और रुके हुए कामों में प्रगति के नए अवसर बनेंगे और व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में पॉजिटिव चेंज बदलाव के साथ प्लानिंग को एक नई स्पीड मिलेगी. इसमें खासकर गुरु की स्थिति ज्ञान, निर्णय क्षमता और भाग्य से जुड़े मामलों में सबसे अधिक लाभ दे सकती है. यूं तो इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनका गोल्डेन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, मेष-मिथुन समेत किन 5 राशियों की किस्मत संवरने के योग बन रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Shooting Star Dream Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में नई दिशा दे सकता है. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आपकी मेहनत नोटिस होगी. बिजनेस में अटकी डील या पेमेंट आगे बढ़ सकती है. घर-परिवार में किसी पुराने मुद्दे का हल मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में बातचीत से दूरी कम होगी. स्टूडेंट्स को फोकस बनाए रखने का फायदा मिलेगा. सेहत में रूटीन सुधारने से फर्क दिखेगा. किसी जरूरतमंद की मदद करना आपको खास संतुष्टि देगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह द्विद्वादश ग्रह संयोग काफी एक्टिव साबित हो सकता है. करियर में अचानक कोई नया ऑफर या प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नेटवर्किंग से फायदा होगा. धन से जुड़ा कोई रुका काम गति पकड़ सकता है. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. लव बर्ड्स के बीच भविष्य को लेकर सीरियस बातचीत हो सकती है. हालांकि जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें. सोशल वेलफेयर के किसी काम में सहयोग करेंगे.
कर्क राशि (Karka)
कर्क राशि वालों के लिए गुरु की अपनी राशि में मौजूदगी खास सहारा दे सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा. फैमिली में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करने से आपको खुशी मिलेगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए बुध की स्थिति बातचीत और निर्णय क्षमता को मजबूत कर सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी कम्युनिकेशन स्किल काम आएगी. इंटरव्यू या मीटिंग में अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी बनाने का समय है. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. लव रिलेशनशिप में गलतफहमी दूर हो सकती है. स्टूडेंट्स को किसी कठिन विषय में बेहतर समझ मिलेगी. सोसाइटी के किसी सामाजिक या वेलफेयर गतिविधि से जुड़ना लाभकारी रहेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह द्विद्वादश योग करियर और नेटवर्क से जुड़े मामलों में अच्छे मौके ला सकता है. जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं. धन कमाने के साथ सेविंग पर भी ध्यान देना जरूरी होगा. लव रिलेशनशिप में कमिटमेंट बढ़ सकता है. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. फैमिली के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा. किसी जरूरतमंद की धन की सहायता करना मन को संतुष्टि देगा.
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषशास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines