Grah Gochar November 2025: नवंबर का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से खास रहने वाला है. नवंबर महीने में सूर्य ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि में होगा. शनि ग्रह मीन राशि में मार्गी चाल चलेंगे. इसके अलावा शुक्र का स्वराशि तुला में प्रवेश होगा. मंगल ग्रह भी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इन राशि परिवर्तन होने से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. नवंबर महीने में होने वाले इन ग्रह गोचरों से कई राजयोग बनेंगे. इस महीने मालव्य राजयोग, हंस राजयोग, रुचक राजयोग और आदित्य मंगल बनेंगे. इन शुभ योगों के बनने से चार राशि के जातकों को खास लाभ मिलेगा. इन राशियों को ग्रह गोचर से बंपर लाभ मिलेगा. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
नवंबर में ग्रह गोचर से इन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नवंबर महीने में ग्रह गोचरों से तगड़ा लाभ मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. कारोबार में अच्छी कमाई होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा. आपकी इच्छा पूरी होगी.
ये भी पढ़ें – सूर्य के नीच राशि में होने से बढ़ सकता है कर्क वालों का तनाव, जानें कैसा रहेगा नवंबर का महीना?
तुला राशि
नवंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा. आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. विवाह के लिए रिश्ता खोज रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आप करियर में उन्नति करेंगे. कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. बड़ी डील होने से आपको तगड़ा लाभ मिलेगा. आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. आपके सत्ता से जुड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं.
मकर राशि
मकर वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही अच्छा रहेगा. आपके जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा. विदेश जाने का प्लान बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines