Grah Gochar May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का महीना ग्रह गोचर के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है, क्योंकि मई माह में कई बड़े ग्रह एक ही राशि में गोचर करने वाले हैं। बता दें कि 1 मई को देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 14 मई को सूर्य देव, 19 मई को शुक्र और 31 मई को बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति होने वाली है। इन ग्रहों की युति से कुछ राशियों की किस्मत अचानक बदल सकती है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं किन-किन राशियों पर सूर्य, बुध, शुक्र और गुरु मेहरबान रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों पर सूर्य, शुक्र, बुध और गुरु अपनी कृपा बनाए रखेंगे। इन ग्रहों की कृपा से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
वृषभ राशि
मई माह में सूर्य, शुक्र, बुध और गुरु की युति वृषभ राशि में हो रही है। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों को कारोबार में मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको अचानक मौका मिल सकता है। मई के मध्य में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल साबित होगा। ऐसे में मिथुन राशि वाले लोगों के करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
तुला राशि
वृषभ राशि में हो रहे हैं चार ग्रहों की युति से तुला राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। करियर में अचानक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनको जल्द नौकरी मिलने वाली है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों पर सूर्य, शुक्र, बुध और गुरु की कृपा विशेष रूप से बनी रहेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी नौकरी में अचानक बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। सीनियर का साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- मई में शनि की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगा धमाल
यह भी पढ़ें- आज है संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा विधि और चांद निकलने का समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines