Grah Gochar June 2024: सभी ग्रह समय-समय पर एक दूसरे के साथ युति करते रहते हैं। साथ ही अपनी राशि भी परिवर्तन करते हैं। बता दें कि ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभाव जरूर पड़ता है। इस समय जून का महीना चल रहा है। जून माह की शुरुआत में ही ग्रहों के सेनापति मंगल देव अपनी राशि मेष में परिवर्तन कर चुके हैं।
ज्योतिषियों का मानना है कि जून माह में एक, दो नहीं बल्कि कुल 4 बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जून का महीना ग्रह-गोचर की चाल की दृष्टि से बहुत ही खास माना जा रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन-किन राशियों पर क्या-क्या असर पड़ता है।
कब-कब होगा ग्रहों का राशि परिवर्तन
मंगल गोचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति कहा जाता है। सेनापति मंगल देव 1 जून को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश किए थे। बता दें कि मेष राशि मंगल देव की अपनी राशि है। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल देव मेष राशि में करीब 12 जुलाई तक रहेंगे।
सूर्य राशि परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राज सूर्य देव 15 जून को देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं मिथुन राशि में सूर्य देव 16 जुलाई तक रहने वाले हैं। वहीं सूर्य देव 21 जून को आर्द्रा नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे।
शुक्र राशि परिवर्तन
धन, सुख, ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र देव 12 जून को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं 18 जून को आर्द्रा नक्षत्र में भी प्रवेश करें।
बुध गोचर 2024
ग्रहों के राजकुमार 14 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे उसके बाद 29 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए जून का महीना अनुकूल साबित होगा। मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध की राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले लोगों के लिए जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का लाभ होगा।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों को जून माह में सबसे अधिक लाभ होगा। मिथुन राशि वाले लोगों की अचानक किस्मत चमक सकती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- शनि जयंती 3 राशियों के लिए बेहद खास, मिलेगा शनि देव का आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- 4 जून की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, किस पार्टी की बनेगी सरकार, कौन होगा भारत का अगला PM? जानें यहां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines