---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: पितृपक्ष में 10 राशियों के लिए होगा फायदेमंद! शुक्र और बुध करेंगे राशि परिवर्तन

Grah Gochar in Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में दो बड़े ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा, जिससे 10 राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं वो 10 राशियां कौन-कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar in Pitru Paksha 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत होती है। पितृपक्ष में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, दान और श्राद्ध कर्म आदि के लिए जाना जाता है। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से होने वाली है, जबकि समापन 2 अक्टूबर बुधवार को अमावस्या को होगा। इस दौरान पितृ दोष से पीड़ित और नाराज पितरों को खुश करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष में दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में कौन से ग्रह गोचर करेंगे और किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है?

2 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू और अमावस्या पर समाप्त हो रहे पितृपक्ष के बीच दो ग्रहों का गोचर होने वाला है। धन और ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा धन, वैभव और सुख-समृद्धि के कारक बुध राशि परिवर्तन करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: सितंबर में बुध, सूर्य और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

सितंबर में शुक्र ग्रह कब करेंगे राशि परिवर्तन?

17 सितंबर से लग रहे पितृपक्ष के समय ही शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है। सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र 18 सितंबर को 8 बजकर 30 मिनट पर राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान शुक्र ग्रह द्वारा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया जाएगा।

---विज्ञापन---

पितृपक्ष में बुध ग्रह कब करेंगे राशि परिवर्तन?

पितृपक्ष का समापन 2 अक्टूबर को होगा और इससे पहले 23 सितंबर 2024 को धन और वैभव के कारक ग्रह बुध राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान बुध ग्रह द्वारा कन्या राशि में प्रवेश किया जाएगा। बुध ग्रह, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

पितृपक्ष में ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन 10 राशियों को होगा लाभ

  1. मेष राशि
  2. मिथुन राशि
  3. कर्क राशि
  4. सिंह राशि
  5. कन्या राशि
  6. तुला राशि
  7. वृश्चिक राशि
  8. धनु राशि
  9. मकर राशि
  10. कुंभ राशि

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का महत्व और श्राद्ध की सभी प्रमुख तिथियां

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2024 12:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola