---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Gochar 2024: राहु की सूर्य पर दृष्टि से इन 3 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, इनकम और हेल्थ पड़ेगा बुरा असर!

Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब राहु और सूर्य का संयोग होता है, तो इससे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर काफी गहरा असर होता है। 16 सितंबर से बनने वाले राहु-सूर्य संयोग का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव सबसे अधिक होने की आशंका है।

---विज्ञापन---

Gochar 2024: 16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्यदेव अभी अपनी राशि यानी स्वराशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। सिंह राशि सूर्य की मूल त्रिकोण राशि भी है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य अपनी मूल त्रिकोण राशि में होते हैं, तो काफी मजबूत होते हैं। 16 सितंबर से सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। सिंह राशि में गोचर की तुलना में इस राशि में सूर्य कम बली होते हैं।

वहीं, इस राशि में प्रवेश करते ही सूर्य की युति केतु से होगी और इसके साथ ही सूर्य पर राहु की दृष्टि भी पड़ेगी। इस युति और संयोग को ज्योतिष शास्त्र में ‘ग्रहण योग’ कहा गया है। इसे ज्योतिष शास्त्र में काफी अशुभ माना गया है। यूं तो इस संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में भारी उथल-पुथल मच सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

क्यों अशुभ होता है राहु-सूर्य का संयोग?

वैदिक ज्योतिष में राहु और सूर्य के संयोग को बेहद अशुभ माना गया है। राहु एक छाया ग्रह है, जो अक्सर अचानक परिवर्तनों और अनिश्चितताओं का कारण बनता है, जबकि सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के स्वामी ग्रह हैं। राहु को पापी ग्रह भी कहते हैं, वहीं सूर्य को एक क्रूर भी कहा गया है। माना जाता है कि राहु के असर से सूर्य के क्रूरता में काफी वृद्धि हो जाती है। यही कारण है कि जब किसी राशि में इन दोनों ग्रहों का संयोग होता है, तो यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को बुरी तरह प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

राहु की सूर्य पर दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

राहु की सूर्य पर दृष्टि से ग्रहों के सेनापति के स्वामित्व वाली मेष राशि बुरी तरह से प्रभावित होगी। मेष राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आय में कमी आ सकती है। कारोबार में रुकावटें आ सकती हैं। कस्टमर से विवाद हो सकते हैं। नौकरी में तनाव और दबाव बढ़ सकता है। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों से टकराव हो सकता है। छात्रों को परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं। आप में गुस्से के प्रवृति काफी बढ़ सकती है, जिस पर पर काबू रखना मुश्किल होगा। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर राहु की सूर्य पर दृष्टि से बेहद प्रतिकूल असर होने के योग हैं। आपकी आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कलीग से ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट जातकों का अपने टीचर से मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में पार्टनरशिप में समस्याएं आ सकती हैं। नुकसान होने की संभावनाएं है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ धोखाधड़ी का शक हो सकता है। आपमें दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की प्रवृत्ति विकसित होगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

राहु-सूर्य संयोग से बने योग के कारण धनु राशि के जातकों की आमदनी पर सबसे अधिक असर होने की आशंका है। आय के स्रोतों में रुकावटें आ सकती हैं। निवेश से नुकसान हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। नौकरी छूटने की भी संभावना है। कारोबार में विस्तार करने के प्रयास असफल हो सकते हैं। अभी कोई भी नया और बड़ा निवेश न करें। स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन में समस्याएं आ सकती हैं। विदेश जाने की योजनाएं ठप हो सकती हैं। लव लाइफ में अविश्वास और ईर्ष्या बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ भी संबंधों में तनाव आने के योग हैं। आप चिंतित और उदास रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: सावधान! भूल से भी घर में यहां न लगाएं पूर्वजों और दिवंगतों की फोटो, जानें सही दिशा और स्थान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 14, 2024 09:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola