---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सोमवार को गुरु, चंद्रमा, शुक्र का होगा गोचर, इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

Grah Gochar: सितंबर माह का पहला सोमवार कई बड़े परिवर्तनों का साक्षी बन रहा है। इस दिन गुरु, चंद्रमा और शुक्र का गोचर होने जा रहा है जो सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव डालेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि इन ग्रहों का गोचर किन राशियों के लिए उत्तम रहेगा। इन ग्रहों का होगा गोचर […]

---विज्ञापन---

Grah Gochar: सितंबर माह का पहला सोमवार कई बड़े परिवर्तनों का साक्षी बन रहा है। इस दिन गुरु, चंद्रमा और शुक्र का गोचर होने जा रहा है जो सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव डालेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि इन ग्रहों का गोचर किन राशियों के लिए उत्तम रहेगा।

इन ग्रहों का होगा गोचर

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के पहले सोमवार यानि 4 सितंबर 2023 को आध्यात्म और ज्ञान का कारक गुरु ग्रह मेष राशि में वक्री होगा, भोग-विलास का कारक ग्रह शुक्र कर्क राशि में मार्गी हो जाएगा तथा चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा। साथ ही चंद्रमा और गुरु की युति गजकेसरी योग भी बना रही है। इस प्रकार तीनों ग्रहों का गोचर होगा जो 12 राशियों में से इन 5 राशियों के लिए सर्वाधिक शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: शीघ्र विवाह के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा ग्रहों का यह गोचर

वृषभ राशि

जिनकी राशि वृषभ है, उनके लिए आने वाला समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। मनचाही जॉब मिल सकती है, किसी तीर्थयात्रा या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भगवान शिव को दूध चढ़ाने से धन लाभ होगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए कार्य अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। व्यापार में भी लगातार एक के बाद एक तरक्की मिलती रहेगी। न्यूली मैरिड कपल्स के लिए आने वाला समय रोमांटिक और रोमांच से भरा रहेगा। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से मनचाही इच्छा पूर्ण होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के मामलों में अपने टीचर्स का सहयोग मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले जातकों को अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सोमवार का व्रत रखना आपके सभी कार्य पूर्ण करेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

ग्रहों के गोचर मकर राशि के लिए विशेष शुभ फलदायक रहेंगे। खुद का व्यापार आरंभ कर सकते हैं। माता का खराब स्वास्थ्य सही होने लगेगा। जीवनसाथी कोई जबरदस्त सरप्राइज दे सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सब बिगड़े काम बन जाएंगे। भगवान भोलेनाथ को चूरमे का भोग लगाकर गरीबों में बांटें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 03, 2023 05:33 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola