इन 4 राशियों को भारी पड़ेगा फरवरी का महीना, छोटी-छोटी चीजों के लिए भी लेना पड़ सकता है कर्जा

Shukra gochar, surya gochar, shani gochar, february rashifal,

February Rashifal: पंचांग के अनुसार फरवरी माह में कुल 4 ग्रहों का गोचर हो रहा है, जबकि एक ग्रह अस्त होगा। ग्रहों के गोचर की इस उठापटक के चलते सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर होगा। हालांकि 12 में से कुल चार राशियों के लिए यह गोचर बहुत ज्यादा खर्चीला और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 4 राशियों के लिए नुकसानदायक रहेगा फरवरी माह (February Rashifal)

वृषभ राशि

इस समय अधिकतर ग्रह वृषभ राशि के प्रतिकूल चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पहले से चली आ रही इनकम भी कम हो सकती है। फरवरी के दूसरे और तीसरे वीक में एकदम से खर्चा बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के ऐसे जातक जो खुद का व्यापार करते हैं, के लिए समय कठिन रहेगा। एक छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। इसलिए पहले से ही सब कुछ सोच-समझकर और धैर्यपूर्वक फैसला लें। बचाव के लिए बैकअप प्लान भी तैयार रखें।

विज्ञापन

सिंह राशि

ग्रहों की चाल आपको आने वाले समय में उलझा सकती है। रिश्तेदारी या दोस्ती में पैसे का लेन-देन करने से बचें। कमाई रूक सकती है और खर्चें बढ़ सकते हैं। जो भी करें, सोच-समझ कर ही करें, तभी लाभ रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

इस महीने आपको बीमारी व अन्य कारणों के चलते गैर-जरूरी खर्चा करना पड़ सकता है। हो सकता है कि अपनी जरूरतें पूरी करने से लिए भी दूसरों से पैसा उधार लेना पड़ जाए। यदि शेयर मार्केट में काम करते हैं तो मोटा मुनाफा कमाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ