Grah Gochar: कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति बढ़ाएगी 5 राशियों की मुश्किलें; होगी धन हानि, छिन जाएगी मन की शांति!

Grah Gochar: 12 फरवरी, 2025 को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी युति वहां पहले से बैठे कर्मफल के स्वामी शनिदेव से होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस राशि में सूर्य-शनि की युति 5 राशियों के लिए नकारात्मक होने के योग दर्शा रही है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

Grah-Gochar-surya-shani-yuti

Grah Gochar: बुधवार 12 फरवरी, 2025 की शाम 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्यदेव मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में ‘कुंभ संक्रांति’ कहा जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य के इस राशि में आते ही उनकी युति वहां पहले से बैठे कर्मफल के स्वामी शनिदेव से होगी। सूर्य और शनि का आपसी संबंध पिता और पुत्र का है, जिनकी आपस में बनती नहीं है। इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा में विरोधाभास होने के कारण यह युति विशेष महत्व रखती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति का ज्योतिष महत्व

कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति का ज्योतिष में विशेष महत्व है। सूर्य आत्मा, पिता, और राजसत्ता का प्रतीक है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है। पौराणिक कथाओं में सूर्य और शनि का संबंध पिता-पुत्र का होने के बावजूद उनकी शत्रुता शस्त्रों में विख्यात है। सूर्य-शनि की युति का प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग होने के योग हैं। कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी होने के योग दर्शा रहा है, तो कुछ के लिए गंभीर चुनौतियां आने की आशंका है।

विज्ञापन

कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति का राशियों पर असर

सूर्य ऊर्जा, आत्मबल, प्रतिष्ठा, आत्मा, पिता, और राजसत्ता के प्रतीक हैं, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति 5 राशियों के लिए चुनौतियां ला सकती है। ये 5 विशेष राशियां हैं: कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, और कुंभ, जिन्हें इस अवधि में नकारात्मक प्रभावों का सामना कर पड़ सकता हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस समय कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है, जिसके कारण आपको काम में संतुष्टि की कमी महसूस हो सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक थकान हो सकती है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। निवेश के मामलों में सतर्कता बरतना आवश्यक होगा। मानसिक तनाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नियमित व्यायाम और ध्यान का अभ्यास करने से तनाव कम हो सकता है, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है।

सिंह राशि

इस अवधि में व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। व्यावसायिक रणनीतियों में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है, ताकि आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। जीवनसाथी के साथ अहंकार के कारण विवाद संभव है। संवाद में स्पष्टता बनाए रखें और गलतफहमियों से बचने के लिए अपने विचारों को अच्छे से व्यक्त करें। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें, नाहें तो तंगहाली से जीना मुहाल हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

काम में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण असंतोष बढ़ सकता है। आपको धैर्यपूर्वक कार्य करने और नई योजनाओं पर विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं के कारण जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव संभव है। ऐसे समय में समझदारी से काम लेना महत्वपूर्ण है। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा, लेकिन आपको बड़े निवेश से बचना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखें ताकि आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहे।

वृश्चिक राशि

नौकरी में लाभ के लिए परिवर्तन की आवश्यकता हो सकती है। नए अवसरों की तलाश करें और कार्य की दिशा को बदलने के बारे में सोचें। मेहनत का फल अपेक्षित रूप से नहीं मिलेगा। प्रमोशन में देरी हो सकती है। परिवार पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ेगा। बजट का ध्यान रखना और गैर-आवश्यक खर्चों से बचना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और संतुलित आहार का पालन करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

साझेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में संवाद में स्पष्टता और धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है। किसी भी विवाद से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ भी विवाद हो सकता है। अहंकार से बचकर और समझदारी से काम लें। यात्रा के दौरान धन हानि की संभावना हो सकती है। इसलिए, यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं और आवश्यकतानुसार ही खर्च करें। बढ़ते दबाव और तनाव के कारण आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ